सर्विंग-2   तैयारी का समय- 15 मिनट    बनने में समय- 20 मिनट

सामग्री :

  • चना-मूंग-मसूर स्प्राउट 1 कप,
  • उबली मैकरोनी 1 कप,
  • टमाटर-प्याज सालसा ½ कप, नींबू का रस 1 छोटा चम्मच, नमक
  • स्वादानुसार, ऑलिव ऑयल 1 बड़ा चम्मच।

विधि :

  1. चना, मूंग व मसूर स्प्राउट्स को नमक डाल कर स्टीम करें।
  2. एक बाउल में स्टीम्ड स्प्राउट्स, उबली मैकरोनी, प्याज टमाटर सालसा,नींबू रस, नमक, तेल मिलाएं व परोसें।