सामग्री :

  • आटा 1 प्याला,
  • सूजी ½ प्याला,
  • नमक चुटकी भर,
  • चीनी ½ प्याला,
  • भांग पाउडर ½ छोटा चम्मच,
  • दही 1 बड़ा चम्मच,
  • पिसी हरी इलायची 1/4 छोटा चम्मच,
  • दूध आवश्यकतानुसार,
  • मनचाही मेवा कटी हुई,
  • जैम व कंडेंस्ड मिल्क आवश्यकतानुसार,
  • सोडा 1/4 छोटा चम्मच,
  • तेल 1 बड़ा चम्मच, तेल तलने के लिए।

विधि :

आटा, सूजी, नमक, चीनी, भांग पाउडर, हरी इलायची को आपस मेंमिलाएं। दही, तेल मिला कर डालें व आवश्यकतानुसार दूध डाल कर पुओं जैसा गाढ़ा घोल बनाएं। 30 मिनट तक ढक कर रखें। दुबारा फेंटें। आवश्यकता हो तो थोड़ा दूध और मिलाएं। सोडा डालकर घोलें व गर्म तवे पर 1-1 बड़ा चम्मच घोल फैला कर पूड़े दोनों ओर से तल कर ब्राउन पेपर या किचन टॉवल पर फैलाएं। कंडेंस्ड मिल्क, जैम व मेवा से सजा कर परोसें।

ये भी पढ़ें-

ऑयल फ्री तंदूरी मशरूम

पकौड़ी की सब्जी

दाल कचौरी