सामग्री-

  • मिल्कमेड 100 ग्राम,
  • मैदा 1 1/4 कप,
  • कोको पाउडर 3 बड़े चम्मच,
  • बूरा चीनी 50 ग्राम,
  • मक्खन 120 ग्राम,
  • दूध 1/3 कप, बेकिंग पाडर 1/2 छोटे चम्मच,
  • बेकिंग सोडा 1/4 छोटा चम्मच,
  • दही 2 बड़े चम्मच,
  • कटे अखरोट 1 कप,
  • पिघली चाॅकलेट 150 ग्राम।

विधि-

1. मैदा, कोको, बेकिंग सोडा व बेकिंग पाउडर एकसाथ छानें।
2. चीनी व मक्खन क्रीमयुक्त होने तक फेंटें।
3. फिर मिल्कमेड व दही मिलाएं।
4. दूध और बारी-बारी से सभी सूखी सामग्री डालें।
5. आखिर में पिघली चाॅकलेट डालें।
6. अखरोट मिलाएं।
7. ब्राउनी ट्रे में पलटें व उपर से थोड़े अखरोट छिड़कें।
8. पहले से गर्म ओवन में, 160 पर 25-30 मिनट तक बेक करें।