1-पेट को ठंडा रखे

गर्मियों में चने का सत्तू पेट को ठंडा रखता है साथ ही पेट संबंधी बीमारी दूर करता है। इसका प्रयोग गर्मियों में नमकीन शरबत के रुप में करें। घर से निकलते वक्त एक गिलास सत्तू का शरबत पीकर निकलें।
 
2-गर्मियों के साइड इफेक्ट्स और लू से बचाए
गर्मियो के सीजन में स्वास्थ्य संबंधी कई तरह की परेशानियां होती हैं उनमें से एक है लू लगना। सत्तू के सेवन से लू लगने का खतरा कम हो जाता है। 
 
3-फिट रखने में मददगार 
 
पोषक तत्वों से भरपूर चने के सत्तू खाने या शरबत पीने से आप क्रेविंग से बच जाते हैं साथ ही आपको लंबे वक्त तक भूख नहीं लगती जिससे आसानी से आप वजन कम कर सकते हैं। 
 
4-ब्लड प्रेशर कंट्रोल रखता है
 ब्लडप्रेशर वाले रोगियों के लिए इसका सेवन बहुत ही लाभदायक है। आप इसके नमकीन शरबत में  नींबू, नमक, जीरा और पानी मिलाकर पी सकते हैं।

5-आपको रखे एनर्जेटिक

सत्तू गर्मियों में होने वाले थकान और आलस को दूर करके एनर्जेटिक रखने में मददगार है। इसमें मैग्नीशियम और फॉस्फोरस आयरन जैसे मिनरल्स पाए जाते हैं जो शरीर के लिए बेहद ज़रुरी हैं। 

 ये भी पढ़ें-

ज़रुर खाएं दही मिलेगे ये बेहतरीन फायदे

गर्मियों के सुपर-5 कूल ड्रिंक्स

गुड़ के ये 5 हैल्दी गुण जानकर आप भी करेंगे इसका सेवन