सामग्री-
- क्रीम 1/2 कि.ग्रा.,
- बूरा चीनी 1 1/2 कप,
- मक्खन 1 कप,
- आइसक्रीम स्कूप 5-6,
- बादाम स्लाइस।
विधि
1. चीनी को पैन में डालकर हल्का गर्म करें।
2. चीनी के साथ मक्खन व क्रीम डालकर धीमी आंच पर गाढ़ा
होने तक चलाते रहें।
3. कैरेमल साॅस व बादाम डालकर आइसक्रीम के स्कूप परोसें।
