दूध पीने में आनाकानी करें बच्चे, तो उन्हें दें ये टेस्टी मिल्क शेक्स: Milkshake Recipes
Milkshake Recipes

बच्चों के लिए बनाएं हेल्दी यमी मिल्क शेक्स

अगर आप भी अक्सर इसी उलझन में रहती हैं तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। चलिए तो हम बताते हैं आपको कि आप दूध के विकल्प के रूप में बच्चों को कौन से टेस्टी मिल्क शेक्स बनाकर दें-

Milkshake Recipes: बच्चों को दूध पिलाना हर माँ के लिए एक मुश्किल काम होता है। बहुत छोटे बच्चे तो फिर भी किसी तरह दूध पी लेते हैं, लेकिन जैसे-जैसे बच्चे बड़े होते जाते हैं वो दूध पीने में बहुत नखरे दिखाते हैं और माँ को 1 कप दूध भी बच्चे को पिलाने के लिए भारी मशक्कत करनी पड़ती है। लेकिन अगर आप इस सिंपल दूध को टेस्टी बनाकर बच्चों को देंगे तो वो खुद ही रोज आपसे दूध मांगेंगे। अगर आप भी अक्सर इसी उलझन में रहती हैं तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। चलिए तो हम बताते हैं आपको कि आप दूध के विकल्प के रूप में बच्चों को कौन से टेस्टी मिल्क शेक्स बनाकर दें-

यह भी देखे-5 टेस्टी मिल्क शेक जो बच्चों ही नहीं बड़ों को भी आएंगे पसंद, ट्राय कीजिए

Milkshake Recipes: स्ट्रॉबेरी मिल्कशेक

Milkshake Recipes
Strawberry Milkshake Recipes

स्ट्रॉबेरी तो हर बच्चे को ही पसंद होती है, तो बस आप अपने बच्चे के लिए ये मिल्कशेक बनाइये। इसे बनाना बेहद ही आसान है और इसका स्वाद बेहद गजब का होता है। आप इसे कुछ इंग्रीडिएंट्स की मदद से तैयार फटाफट तैयार कर सकती हैं।

सामग्री

दूध- 1 कप

वेनिला आइसक्रीम के स्कूप- 2

कटी हुई स्ट्रॉबेरी – 6

कुछ बर्फ के टुकड़े

शहद/चीनी- 1 टी स्पून

स्ट्रॉबेरी क्रश – 4 टी स्पून

पानी- ½ कप


विधि

  • एक ब्लेंडर जार में पानी, दूध, चीनी और स्ट्रॉबेरी क्रश डालें।
  • इसे कम से कम एक मिनट के लिए ब्लेंड करें।
  • अब इसमें वनीला आइसक्रीम, आइस क्यूब और स्ट्रॉबेरी डालें।
  • अब एक मिनट और ब्लेंड करें।
  • बस बच्चों के लिए स्वादिष्ट स्ट्रॉबेरी मिल्कशेक बनकर तैयार है। आप अगर आइस्क्रीम नहीं देना चाहती हैं तो हटा भी सकती हैं।

चॉकलेट मिल्क शेक

Chocolate Milkshake
Chocolate Milkshake Recipes

चॉकलेट का नाम सुनते ही हर बच्चे के मुंह में पानी आ जाता है और चॉकलेट मिल्कशेक दूध का ऐसा विकल्प है, जिसको पीने के लिए आपका बच्चा हर समय तैयार रहेगा। बहुत ही कम समय में आप इसको कभी भी बना सकती हैं।

सामग्री

दूध- 1/2 कप

चॉकलेट सिरप- 1 टेबल स्पून

कटी हुई चॉकलेट- ½ कप

वनिला या चॉकलेट आइसक्रीम – 1 स्कूप

चीनी/ शहद- 2 टी स्पून

विधि

  • एक जार में चॉकलेट, आइसक्रीम, चॉकलेट सिरप डालें और 1 से 2 मिनट तक ब्लेंड करें।
  • अब इसमें दूध डालें और फिर से ब्लेंड करें।
  • ऊपर से आइस डालकर दें अगर चॉकलेट सिरप नहीं है तो आप कोको पाउडर भी इस्तेमाल कर सकती हैं।

चीकू डेट्स शेक

Milkshake
Sapodilla and Dates Milkshake

चीकू शेक बच्चों के लिए बहुत ही फायदेमंद है। इसमें डेट्स मिलाने से इसकी न्यूट्रिशनल वैल्यू और भी ज्यादा हो जाती है। इसमें चीनी मिलाने की बिलकुल भी जरूरत नहीं है क्योंकि ये दोनों ही मीठे होते हैं।

सामग्री

चीकू के टुकड़े- 1 /2 कप

दूध – 1 बड़ा कप

डेट्स – 6 -7

शहद – 1 टी स्पून

विधि

  • एक ब्लेंडर में चीकू , डेट्स और शहद डालकर चलाएं आप चाहें तो बिना शहद के भी शेक बना सकते हैं।
  • अब इसमें दूध डालकर 1 मिनट और चलाएं। चाहें तो ऊपर से कुछ डॉयफ्रुइट्स दाल सकते हैं।

बनाना मिल्क शेक

Banana Milkshake
Banana Milkshake Recipe

यह बहुत ही हेल्दी ड्रिंक है जो बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद होता है। स्वादिष्ट होने के साथ बनाना मिल्क शेक के स्वास्थ्य से जुड़े कई फायदे भी हैं। बनाना मिल्कशेक को झटपट तैयार किया जा सकता है। इसमें बर्फ, क्रीम और वनीला एसेंस डालकर और गाढ़ा बना सकते हैं।

सामग्री

केला- 1 कप

दूध- 1 कप

क्रीम- 1/4 कप

वनीला एसेंस- 1/2 टी स्पून

क्रश्ड बर्फ- आधा कप

विधि

  • सारी सामग्री को ब्लेंडर जार में डालकर ब्लेंड कर लें। इसमें क्रश्ड बर्फ डालें।
  • ठंडा सर्व करें। चाहें तो ऊपर से वनिला आइसक्रीम भी डाल सकते हैं।

ड्राई फ्रूट्स मिल्क शेक

Dry Fruits Shake
Dry Fruits Shake

दिन की शुरुआत अगर हेल्दी ड्राई फ्रूट्स मिल्क शेक से हो तो इसकी बात ही अलग है। ड्राई फ्रूट्स मिल्क शेक आपके बच्चे को न सिर्फ दिनभर एनर्जेटिक बनाए रखेगा बल्कि इससे काफी वक्त तक उनका पेट भी भरा हुआ महसूस होगा। पौष्टिकता से भरपूर ड्राई फ्रूट्स मिल्क शेक न सिर्फ स्वाद से भरपूर होता है बल्कि इसे बनाना भी काफी आसान होता है।

सामग्री

दूध – 2 कप

चीनी/ शहद – 2 टेबलस्पून

मलाई – 1 टेबलस्पून

काजू – 7-8

बादाम – 7-8

पिस्ता – 7-8

अंजीर – 1

विधि
ड्राई फ्रूट्स मिल्क शेक बनाने के लिए सबसे पहले सभी ड्राई फ्रूट्स (काजू, बादाम पिस्ता, अंजीर) लें और उन्हें 1 घंटे के लिए पानी में भिगोकर रख दें।

एक घंटे बाद सभी को पानी से निकाल लें। अब मिक्सर में सभी ड्राई फ्रूट्स और उसमें चीनी को डालकर पीस लें।

अब इस मिश्रण में दूध डाल दें और एक बार फिर मिक्सर चलाकर मिल्क शेक को तैयार करें।

शेक को अच्छी तरह से पीसना चाहिए जिससे ड्राई फ्रूट्स के टुकड़े बीच बीच में ना आयें।

अब मिक्सर में एक चम्मच मलाई डाल दें और ढक्कन लगाकर एक-एक सेकंड के लिए रुक-रुककर मिक्सर चलाएं। ऐसा कम से कम दो से तीन बार करें। ध्यान रखें कि मिक्सर को रुक-रुककर ही चलाना है, अगर एक साथ चला दिया तो दूध ठंडा होने की वजह से उसमें से मक्खन अलग हो जाएगा और मिल्क शेक का स्वाद पूरी तरह से बदल जाएगा।

अब मिल्क शेक को एक गिलास में निकाल लें और उसमें 1 टेबलस्पून ठंडाई डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर दें।

आपका ड्राई फ्रूट्स मिल्क शेक बनकर तैयार हो चुका है। इसे सर्व करने से पहले गिलास में बारीक कटे सूखे मेवे से सजाएं।

अभिलाषा सक्सेना चक्रवर्ती पिछले 15 वर्षों से प्रिंट और डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं। हिंदी और अंग्रेज़ी दोनों भाषाओं में दक्षता रखने वाली अभिलाषा ने करियर की शुरुआत हिंदुस्तान टाइम्स, भोपाल से की थी। डीएनए, नईदुनिया, फर्स्ट इंडिया,...