Gel Nail Polish advantages and disadvantages
Gel Nail Polish advantages and disadvantages

Summary: जेल नेल पॉलिश के फायदे, नुकसान और लगाने का सही तरीका

जेल नेल पॉलिश को UV या LED लाइट से क्योर किया जाता है, जिससे यह हफ्तों तक स्मज-फ्री और ग्लॉसी बनी रहती है। इसके ज्यादा इस्तेमाल से कुछ साइड इफेक्ट्स भी हो सकते हैं, जैसे UV लाइट से स्किन डैमेज या नेल्स का कमजोर होना। इस लेख में जेल नेल पॉलिश लगाने और हटाने की सही प्रक्रिया, साथ ही जरूरी सावधानियों की विस्तृत जानकारी दी गई है।

Gel Nail Polish: आजकल खूबसूरत और सजे हुए नाखून सिर्फ एक स्टाइल नहीं, बल्कि पर्सनालिटी का हिस्सा बन चुके हैं। इसी ट्रेंड का सबसे लोकप्रिय हिस्सा बन चुकी है जेल नेल पॉलिश, जो न केवल दिखने में शानदार होती है, बल्कि लंबे समय तक टिकी भी रहती है। आइए दिल्ली स्थित कॉस्मेटिक स्किन एंड होमियो क्लिनिक की एस्थेटिक फिजिशियन और कॉस्मेटोलॉजिस्ट डॉ. करूणा मल्होत्रा से जानते हैं कि जेल नेल पॉलिश होती क्या है, यह नॉर्मल नेल पॉलिश से कैसे अलग है, इसके फायदे और नुकसान क्या हैं और इसे सही तरीके से कैसे लगाया और हटाया जाए।

LED light for gel nail paint
LED light for gel nail paint

जेल नेल पॉलिश एक ऐसी स्पेशल फॉर्मूलेशन है, जो नॉर्मल नेल पॉलिश की तरह सूखने के लिए हवा पर निर्भर नहीं करती, बल्कि इसे UV या LED लाइट के नीचे क्योर किया जाता है। इसका रिजल्ट होता है सुपर ग्लॉसी, स्मूथ और स्मज फ्री नेल्स जिन्हें हफ्तों तक टच अप की जरूरत नहीं पड़ती है। 

जेल नेल पॉलिश की खासियत इसकी लॉन्ग लास्टिंग नेचर और शाइनी फिनिश में है। अगर इसे सही तरीके से लगाया जाए, तो यह दो से तीन हफ्ते तक बिना खराब हुए बनी रहती है। इसलिए यह उन लोगों के लिए बहुत फायदेमंद है जो बार-बार नेल पॉलिश बदलना नहीं चाहते या जिनकी लाइफस्टाइल काफी एक्टिव है। 

  1. नॉर्मल नेल पॉलिश हवा में सूखती है, जबकि जेल पॉलिश को UV या LED लाइट से सेट किया जाता है।
  2. नॉर्मल पॉलिश 2-3 दिन में निकलने लगती है, जबकि जेल पॉलिश 2-3 हफ्ते तक एकदम परफेक्ट रहती है।
  3. जेल नेल्स में एक ग्लॉसी फिनिश होती है, जो सैलून जैसी फील देती है।
Gel nail paint advantages
Gel nail paint advantages
  1. जेल नेल पॉलिश 15-20 दिनों तक चमकदार और नई जैसी दिखती है।
  2. UV लाइट में क्योर होने के बाद यह तुरंत सूख जाती है यानी अब “नेल्स सूखने तक कुछ मत छुओ” वाला झंझट खत्म। 
  3. कई बार जेल पॉलिश नाखूनों को एक प्रोटेक्टिव लेयर देकर उन्हें टूटने से भी बचाती है।
  4. इसका ग्लो इतना नैचुरल और शाइनी होता है कि देखने वाला पूछे बिना नहीं रह पाता कि “कौन सी पॉलिश लगाई है?”
  1. बार-बार UV लाइट के एक्सपोजर से स्किन पर टैनिंग या एजिंग के संकेत जल्दी दिख सकते हैं।
  2. अगर नेल्स को बार-बार फाइल या स्क्रैप किया जाए तो वे कमजोर और पतले हो सकते हैं।
  3. कुछ लोगों को एलर्जिक रिएक्शन या नेल बेड में इरिटेशन की शिकायत हो सकती है।

इसलिए जेल पॉलिश का इस्तेमाल हमेशा किसी प्रशिक्षित नेल टेक्नीशियन से करवाना चाहिए। घर पर इसे लगाने या हटाने में गलती करने से नेल्स की नैचुरल हेल्थ खराब हो सकती है। इसलिए प्रोफेशनल गाइडेंस जरूरी है।

Correct procedure for applying gel nail polish
Correct procedure for applying gel nail polish
  1. सबसे पहले नेल्स को फाइल और बफ करके सही शेप दिया जाता है।
  2. क्यूटिकल्स को साफ और ट्रिम किया जाता है ताकि बेस स्मूद हो।
  3. नेल्स पर एक बेस कोट लगाया जाता है ताकि पॉलिश टिके और नेल्स सुरक्षित रहें।
  4. अब मनपसंद जेल कलर की 2-3 लेयर लगाई जाती हैं। हर लेयर को UV/LED लाइट में क्योर किया जाता है।
  5. अंत में एक शाइनी टॉप कोट लगाया जाता है, जिससे फिनिश स्मूद और टिकाऊ बनती है।

पूरा प्रोसेस लगभग 30-40 मिनट का होता है, लेकिन रिजल्ट्स शानदार और लंबे समय तक टिकने वाले होते हैं।

  1. कॉटन को एसीटोन में भिगोकर नेल्स पर रखें।
  2. हर नेल को एल्युमिनियम फॉयल से लपेट दें।
  3. 10-15 मिनट बाद पॉलिश सॉफ्ट हो जाएगी।
  4. फिर एक नेल स्टिक या पुशर से धीरे-धीरे हटाएं।
  5. आखिर में मॉइस्चराइजिंग क्रीम या ऑयल लगाएं ताकि नेल्स फिर से हाइड्रेट हो जाएं।
  1. UV लाइट से पहले हाथों पर सनस्क्रीन या प्रोटेक्टिव ग्लव्स लगाएं।
  2. बहुत बार-बार जेल पॉलिश न लगवाएं, हर बार के बीच नेल्स को थोड़ा आराम दें।
  3. अगर नेल्स में पीलिंग, डिसकलरेशन या जलन हो, तो तुरंत प्रोफेशनल से सलाह लें।
  4. सस्ता प्रोडक्ट या लोकल किट इस्तेमाल करने से बचें। हमेशा ब्रांडेड और डर्मेटोलॉजिस्ट अप्रूव्ड जेल पॉलिश ही लगवाएं।

स्पर्धा रानी ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के लेडी श्रीराम कॉलेज ने हिन्दी में एमए और वाईएमसीए से जर्नलिज़्म की पढ़ाई की है। बीते 20 वर्षों से वे लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट लेखन में सक्रिय हैं। अपने करियर में कई प्रमुख सेलिब्रिटीज़ के इंटरव्यू...