‘स्त्री 2’ में सरकटा ढा रहा कहर ,सिनेमाघरों में फिल्‍म मचा रही है गदर: Stree 2 Review
Stree 2 Review

Stree 2 Review: राजकुमार राव, पंकज त्रिपाठी, अभिषेक बनर्जी और अपारशक्ति खुराना के साथ श्रद्धा कपूर एक बार फिर स्‍त्री 2 के साथ दर्शकों के सामने आ चुके हैं। हॉरर-कॉमेडी वाली इस फिल्‍म के पहले पार्ट के बाद दशर्कों की उम्‍मीद काफी बढ़ गई थी। ‘स्‍त्री 2’ सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है और फिल्‍म दर्शकों को पहले की तरह ही डरा कर हंसाने में कामयाब हो रही है। फिल्‍म न सिर्फ बॉक्‍स आफिस पर कमाल कर रही है बल्कि क्रिटिक्‍स के दिलों पर भी छाप छोड़ने में कामयाब रही है। दर्शकों और बॉक्‍स ऑफिस की कमाई करने के साथ अगर फिल्‍म क्रिटिक्‍स के अच्‍छे रिव्‍यू पाने में कामयाब है तो फिल्‍म और उसकी टीम की मेहनत सफल हो जाती है। ‘स्‍त्री 2’ ने पहले ही दिन इस साल की बड़ी बड़ी फिल्‍मों की ओपनिंग को पीछे छोड़ दिया है। आइए अब आपको बताते हैं कि क्रिटिक्‍स की ‘स्‍त्री 2’ के बारे में क्‍या राय है।

Also read: फिल्म ‘श्रीकांत’ का ट्रेलर हुआ रिलीज़, जानिए किसका किरदार निभा रहे हैं राजकुमार: Srikanth Trailer Release

फिल्‍म क्रिटिक और बिजनेस एनालिस्‍ट तरण आदर्श ने ‘स्‍त्री 2’ को ब्‍लॉकबस्‍टर बताते हुए अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इसका रिव्‍यू दिया है। तरण ने लिखा है कि बहुत मुश्किल होता है कॉमेडी और हॉरर को बैलेंस करना और निर्देशक अमर कौशिक ने ये कमाल कर दिखाया है। फिल्‍म में हॉरर और कॉमेडी के बीच बेहतरीन तालमेल देखने को मिलता है। राजकुमार राव, श्रद्धा कपूर, पंकज त्रिपाठी, अपारशक्ति खुराना और अभिषेक बनर्जी की अदाकारी का जवाब नहीं। इन्‍होंने फिल्‍म को अलग स्‍तर पर पहुंचा दिया है। तरण आर्दश के अनुसार हॉरर-कॉमेडी के जॉनर को ‘स्‍त्री 2’ ने बूस्‍ट किया है अब ‘स्‍त्री 3’ से उम्‍मीदें और भी बढ़ गई हैं।

YouTube video

जाने माने फिल्‍म क्रिटिक कोमल नाहटा के हिसाब से ‘स्‍त्री 2’ में फर्स्‍ट पार्ट के मुकाबले कॉमेडी एलीमेंट कम है। हालांकि पंच लाइन और गाफ्रिक्‍स बेहतरीन हैं। फिल्‍म निर्देशक अमर कौशिक ने इसमें कई सरप्राइज एलीमेंट भी डाले हैं। कोमल के अनुसार फिल्‍म की कहानी फास्‍ट पेस में है जो कि दर्शकों को बांधे रखती है। राजकुमार राव ने फिर एक बार ये साबित कर दियाहै कि वे जिस किरदार को निभाते हैं उसमें डूब जाते हैं। पंकज त्रिपाठी हमेशा की तरह लाजवाब नजर आ रहे हैं। श्रद्धा कपूर फिल्‍म में बेहतरीन अदाकारी के साथ बेहद खूबसूरत नजर आई हैं। अभिषेक बनर्जी और अपारशक्ति खुराना भी उम्‍दा हैं। तमन्‍ना भाटिया  वहीं फिल्‍म में अमर कौशिक ‘भेड़िया’ के भास्‍कर को भी इनकी मदद के लिए ले आते हैं। इसके अलावा एक और सरप्राइज एलीमेंट दर्शकों के लिए है। कुल मिलाकर फिल्‍म बॉलीवुड की इस साल की बेहतरीन फिल्‍मों में से एक है। फिल्‍म की ओपनिंग बहुत अच्‍छी रही है और फिल्‍म बॉक्‍स ऑफिस पर अच्‍छा बिजनेस करेगी।

YouTube video

एक ही विषय पर लोगों की राय अलग हो सकती है। लेकिन अगर किसी विषय पर ज्‍यादातर लोग एक ही राय दें तो उस बात में दम है। ऐसा ही है स्‍त्री की कास्‍ट के साथ। ज्‍यादातर क्रिटिक्‍स के साथ बाराद्वाज रंगन का भी मानना है कि राजकुमार राव, पंकज त्रिपाठी, अभिषेक बनर्जी और अपारशक्ति खुराना के साथ श्रद्धा कपूर इस फ्रैंचाइजी की जान हैं। इन सभी की अदाकारी बेमिसाल है। वहीं निर्देशक ने फिल्‍म से एक टैग लाइन जोड़कर हॉरर-कॉमेडी यूनिवर्स को बखूबी बनाया है। पिछले पार्ट में ‘ओ स्‍त्री कल आना’ के साथ पुरूषों की जान खतरे में थी। इस बार ‘सरकटे का आतंक’ स्‍त्रियों को परेशान कर रहा है। रंगन के मुताबिक इस यूनिवर्स की भूत श्रद्धा कपूर अनसुलझी पहेली की तरह हैं। लेकिन सरकटे से निपटने में वे मदद करती हैं। इस सीक्‍वेल को अमर कौशिक ने अपनी दूसरी फिल्‍म भेड़िया से भी कनेक्‍ट कर एक सफल फ्रैंचाइची तैयार कर ली है।  

निशा सिंह एक पत्रकार और लेखक हैं, जिनका जन्म उत्तर प्रदेश के कानपुर जिलेमें हुआ। दिल्‍ली और जयपुर में सीएनबीसी, टाइस ऑफ इंडिया और दैनिक भास्‍कर जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्‍थानों के साथ काम करने के साथ-साथ लिखने के शौक को हमेशा जिंदा...