Filmfare Celebs Style: 68वें फिल्म फेयर अवॉर्ड में सिर्फ बॉलीवुड एक्ट्रेसेज ही नहीं बल्कि मेल एक्टर्स भी बहुत ही स्टाइलिश अंदाज में पहुंचे। मेल एक्टर्स के बीच ब्लैक कलर छाया रहा। एक्टर विकी कौशल हो, राजकुमार राव हो या फिर पुलकित सम्राट और सलमान खान सभी ने ब्लैक कलर के आउटफिट्स ही चुने। इन एक्टर्स के स्टाइल और स्वैग ने पुरुषों के लिए फैशन के नए रास्ते खोल दिए हैं। अगर आपके घर में भी कोई शादी, पार्टी या फंक्शन है तो आप इन एक्टर्स से बहुत कुछ सीख सकते हैं-
विकी कौशल
फिल्मफेयर नाइट में विकी कौशल स्टाइलिश अंदाज में पहुंचे। विकी ने ब्लैक कलर की शर्ट और पैंट पहन रखी थी और उसके साथ हैवी एम्ब्रायडरी वाला ब्लेजर कैरी किया। रेड कारपेट पर विकी की स्वैग वाली वॉक ने सभी का दिल जीत लिया। विकी ने अवॉर्ड नाइट में धमाकेदार परफॉर्मेंस भी दी और सभी की तारीफें लूटीं।
राजकुमार राव
फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2023 एक्टर राजकुमार राव के लिए बेहद खास रहा। उनकी फिल्म बधाई दो के लिए उन्हें बेस्ट एक्टर मेल का अवॉर्ड मिला। राजकुमार अवॉर्ड नाइट में ब्लैक टक्सीडो सूट में पहुंचे। ब्लैक शूज के साथ राजकुमार ने अपने लुक को कंप्लीट किया। सूट के कॉलर का अलग फैब्रिक इसे डिफरेंट लुक दे रहा था।
आयुष्मान खुराना
एक्टर आयुष्मान खुराना फिल्मफेयर अवॉर्ड नाइट में छाए रहे। उन्होंने अपने स्वैग से सभी को इंप्रेस किया। अवॉर्ड की एंकरिंग की कमान संभालने वाले आयुष्मान ने भी इस खास इवेंट के लिए ब्लैक टक्सीडो सूट चुना। व्हाइट शर्ट के साथ पहने ब्लेजर में बनी सेल्फ डिजाइन इसका लुक बढ़ा रही थी।
टाइगर श्रॉफ
एक्टर टाइगर श्रॉफ ने कुछ अलग कलर इस इवेंट के लिए चुना। उन्होंने पीचिश पिंक कलर का सूट वियर किया। सूट की शर्ट, पैंट और ब्लेजर सभी सेम कलर के थे। इस सूट में टाइगर बहुत ही हैंडसम लग रहे थे। अपनी बॉडी दिखाते हुए शर्ट के कुछ बटन खोलकर, आंखों पर गॉगल लगाकर टाइगर ने पोज दिए।
पुलकित सम्राट
फिल्मफेयर अवॉर्ड्स में पहुंचे एक्टर पुलकित सम्राट बेहद हैंडसम लग रहे थे। पुलकित ने फैशन डिजाइनर अनामिका खन्ना का डिजाइन किया आउटफिट पहना। इसकी स्लीव्स पर हो रहे शानदार एम्ब्रॉयडरी वर्क ने इस जोधपुरी स्टाइल सूट को बहुत ही अलग लुक दिया। पुलकित ने अपने फुटवेयर्स भी बहुत ही अलग अंदाज के चुने।
करण कुंद्रा
एक्टर करण कुंद्रा हमेशा अपने आउटफिट्स में कुछ डिफरेंट करने की कोशिश करते हैं। इस बार भी उन्होंने ऐसी ही कोशिश की और इसमें सफल भी हुए। करण ने पिंक कलर का ब्लेजर विद लूज पैंट पहनी। सूट को अलग बनाने के लिए एक सेंटर पार्ट उनके शोल्डर से जोड़ा गया था। अपने लुक को और भी खास बनाने के लिए करण ने एक व्हाइट पर्ल नेकपीस वियर किया। करण का यह स्टाइल काफी डिफरेंट रहा। करण के साथ उनकी गर्लफ्रेंड तेजस्वी प्रकाश भी पहुंची। तेजस्वी ने बोल्ड रेड गाउन को चुना। इस वन शोल्डर गाउन के नेक और स्लीव्स पर हो रही फलॉवर डिटेलिंग इसका लुक बढ़ा रही थी।
शांतनु माहेश्वरी

फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी में एक्ट्रेस आलिया भट्ट के अपोजिट नजर आए एक्टर शांतनु माहेश्वरी व्हाइट सूट में अवॉर्ड नाइट अटेंड करने पहुंचे। हमेशा की तरह शांतनु इस सूट में काफी कूल और हैंडसम नजर आए। सूट के एक शोल्डर और पॉकेट पर हो रही बारीक गोल्डन एम्ब्रायडरी इसे बहुत ही रॉयल लुक दे रही थी।
