Stree 2 Teaser Release: राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की फिल्म स्त्री के अगले पार्ट की चर्चा लम्बे समय से हो रही है। 2018 में आई इस हॉरर कॉमेडी ने दर्शकों का दिल जीत लिया था। फिल्म में राजकुमार राव के साथ पंकज त्रिपाठी और अपार शक्ति की कॉमेडी ने फिल्म में अलग रंग भर दिए थे। हंसते हंसाते डराने वाली ये फिल्म रोंगटे खड़े करने वाले हॉरर सीक्वेंस से दर्शकों को प्रभावित करने में कामयाब रही। इस फिल्म का अगला पार्ट ‘स्त्री 2’ का टीजर मेकर्स ने रिलीज किया है। इस टीजर में फिल्म की पहली झलक के साथ स्त्री के लिए एक अगला संदेश देखने को मिल रहा है। चंदेरी में फैलने वाले आतंक और स्त्री से उसका कनेक्शन ‘स्त्री 2’ की कहानी में देखने को मिलने वाला है।
ओ स्त्री रक्षा करना
साल 2018 में आई ‘स्त्री’ में चंदेरी के लोगों के बीच स्त्री का आतंक फैला था। लोग उससे बचने के लिए अपने घरों पर ‘ओ स्त्री कल आना’ लिखकर रखते थे। स्त्री के अंत में चंदेरी के लोगों का डर भले ही खत्म हो गया था लेकिन 2024 में कुछ फिर होने वाला है। स्त्री 2 के टीजर को शेअर कर फिल्म के शुरू होने की जानकारी फैंस के साथ साझा की गई। राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर ने फिल्म का टीजर शेअर कर फैंस का चंदेरी में फैलने वाले आतंक के बारे में बताया है। टीजर में डरावनी म्यूजिक के साथ ‘ओ स्त्री कल आना’ की आवाज के साथ यही दीवार पर लिखा दिखता है। जो बाद में स्त्री रक्षा करना में बदल जाता है। साथ ही एक परझाईं में कोई हाथ में कटा हुआ सिर पकडे दिख रहा है और सरकटे का आतंक दीवार पर लिख कर आता है। फैंस ने टीजर रिलीज होने के बाद रिएक्शंस की झडी लगा दी है। किसी ने ओ स्त्री तो जल्दी आना, तो किसी ने लिखा ओ स्त्री तू 2023 में ही आना।
स्त्री 2 में नजर आएंगे ये कलाकार
‘स्त्री’ में जहां राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर ने लोगों का दिल जीता था। वहीं इसके अन्य कलाकारों को भी दर्शकों ने खूब पसंद किया था। स्त्री 2 में भी राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर के साथ वही कुछ कलाकार फिर से नजर आएंगे। जिनमें पंकज त्रिपाठी, अपारशक्ति खुराना और अभिषेक बनर्जी शामिल हैं। फिल्म के निर्माता जियो स्टूडियोज और मैडॉक फिल्म्स के दिनेश विजन हैं। फिल्म का निर्देशन अमर कौशिक कर रहे हैं। फिल्म की शूटिंग मध्यप्रदेश के चंदेरी जिले में शूरू हो चुकी है। फिल्म से जुडी जानकारी राजकुमार राव ने अपने सोशल मीडिया अकांउट पर साझा की थी। राजकुमार ने श्रद्धा कपूर के साथ एक फोटो शेअर कर लिखा था ‘क्या होगा जब फिर से मिलेंगे स्त्री और पुरूष ? टीजर अब दर्शकों को भी इस बात का बेसब्री से इंतजार है, स्त्री और पुरूष के बीच सरकटे के सस्पेंस वाली ‘स्त्री 2’ का ।