Pakistani Show Guddi: पिछले कुछ समय में हॉरर कंटेंट दर्शकों को खूब भा रहा है। साल 2024 में मुंज्या और स्त्री 2 की जबरदस्त सफलता ने दर्शकों का हॉरर के प्रति बढते रूझान को दर्शाया है। यही नहीं वेब सीरीज स्ट्रेंजर थिंग भी पिछले साल दर्शकों की पसंदीदा लिस्ट में शामिल थी। ऐसे में हॉरर कंटेंट पसंद करने वाले दर्शकों के लिए पाकिस्तानी ड्रामा भी एक शो लेकर आए हैं। इस शो में एक छोटी बच्ची गुड्डी की कहानी दिखाई जा रही है। हाल ही में शुरू हुए ‘गुड्डी’ में बच्ची और उसके आस पास होने वाली रहस्मयी घटनाओं के साथ उसके जीवन की घटनाओं को दिखाया जा रहा है। अगर आप इस शो को अपनी वॉच लिस्ट में शामिल करना चाहते हैं तो पहले इस शो के बारे में जान लें।
गुड्डी की रहस्यों की दुनिया, मुसीबतें जुडने वाली हैं उसके साथ
पाकिस्तानी ड्रामा ‘गुड्डी’ की कहानी एक खुशहाल छोटी बच्ची और उसके परिवार के साथ शुरू होती है। गुड्डी जिसे कुछ घटने से पहले इंट्यूशन के होने लगता है। उसके आस पास अजीब घटनाओं की कडियां शुरू हो जाती हैं। इसकी शुरूआत पहले तो एक अच्छे सपने से शुरू होती है। पढाई में एवरेज गुड्डी को सपना आता है कि वो स्कूल में अव्वल आई है। उसका ये सपना सच हो जाता है। पहले तो उसके पेरेंट इसे इत्तेफाक समझते हैं।
फिर गुड्डी की मां को अहसास होता है कि उसके साथ कुछ तो अलग है। गुड्डी मां को बताती है पेड़, पौधे और फूल उससे बातें करते है। यहां तक की डॉल उसकी बेस्टफ्रैंड है। फिर घर आए उसके अंकल के बारे में उसे अहसास होता है कि उनके साथ कुछ बुरा होने वाला है। उसके अंकल का एक्सीडेंट हो जाता है। गुड्डी जिसे आने वाली मुसीबत का पहले से अहसास हो जाता है वो मुसीबत में फंस जाती है औी उसके पेरेंट्स उसके लिए परेशान हो रहे हैं।
गुड्डी को किडनैपर से बचाया अनजान शक्ति ने
गुड्डी को कुछ लोग किडनैप कर लेते हैं। उसके पेरेंट्स और चाचा, चाची इसको ढूढूने के लिए जमीन आसमान एक कर देते है लेकिन उसका कुछ पता नहीं चलता। इसके बाद किडनैपर्स गुड्डी को बांधकर रखे हुए हैं। तभी अचानक से कुछ ऐसा होता है कि सभी चौंक जाते हैं। गुड्डी किडनैपर्स के सामने जाती है। किडनैपर्स को वहां किसी और के होने का अहसास होता है। वे सब बेहोश हो जाते हैं।
गुड्डी वहां से निकलकर अपने घर पहुंचती है। इस बात से सबको राहत तो मिलती है। लेकिन ये सवाल अब भी अनसुलझा है कि आखिर गुड्डी की मदद कौन कर रहा है। गुड्डी के इस इंट्यूशन का रहस्य और उसके अनजान साथी के बारे में जानने के लिए ‘गुड्डी’ के सफर से जुड सकते हैं। यूट्यूब पर जिओ चैनल पर ‘गुड्डी’ के नए एपिसोड हर स्ट्रीम हो रहे हैं।
