फिटनेस में बेटे को मात देते हैं शेखर सुमन, स्ट्रिक्ट डाइट करते हैं फॉलो: Shekhar Suman Fitness
Shekhar Suman Fitness

Shekhar Suman Fitness: मनोरंजन जगत से जुड़े सितारे अपनी फिटनेस को लेकर काफी सजग रहते हैं। सितारों की फिटनेस को देखकर इनकी उम्र का अंदाजा नहीं लगाया जा सकता है। टीवी होस्ट और अभिनेता शेखर सुमन भी एक ऐसी ही सितारे हैं, जो अच्छी खासी उम्र में भी एकदम फिट लगते हैं। अभिनेता ने 54 साल की उम्र में अपने ट्रांसफॉर्मेशन से सबको हैरान कर दिया था। अभिनेता की बॉडी देखकर हर कोई दंग रह गया था और उनकी जमकर तारीफ भी हुई थी।

Also read: सितारों का फिटनेस फंडा: Celebrity Fitness

ऐसे शुरू हुआ फिटनेस

शेखर सुमन ने बताया कि जब से उन्होंने अपनी फिटनेस जर्नी शुरू की, कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। अभिनेता ने वर्कआउट के साथ ही स्ट्रिक्ट डाइट फॉलो की और जिम जाना शुरू किया। एक इंटरव्यू के दौरान खुद उन्होंने बताया था कि एक दिन मैं बस उठ गया और मैंने कहा कि मुझे अपने सिक्स पैक एब्स, ट्राइसेप्स और बाइसेप्स चाहिए और वर्कआउट करना शुरू कर दिया। मुझे चैलेंज लेना पसंद हैं और ऐसे में मुझे देखना था कि क्या मैं खुद को फिट बनाए रख सकता हूं।

वर्कआउट और डाइट

60 की उम्र में भी शेखर सुमन के फिट बने रहने का राज उनका अपने फिटनेस के प्रति सजग रहना है। वह अपने बेटे अध्ययन सुमन से 26 साल बड़े हैं लेकिन जब यह दोनों बाप बेटे एक साथ खड़े होते हैं तो शेखर बिल्कुल अपने बेटे की उम्र के दिखाई देते हैं। इन दोनों के बीच की बॉन्डिंग भी दोस्तों की तरह है। यह कई बार जिम साथ में जाते हैं और साथ ही वर्कआउट करते हैं। अध्ययन वर्कआउट करने के साथ-साथ अपनी डाइट पर ध्यान देना बिल्कुल नहीं भूलते। वह प्रोटीन और न्यूट्रिशन से भरपूर डाइट लेना पसंद करते हैं जो उन्हें एनर्जेटिक बनाए रखने का काम करती है। वो फल सब्जियों का सेवन ज्यादा पसंद करते हैं।

मैं रिचा मिश्रा तिवारी पिछले 12 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। विभिन्न न्यूज चैनल के साथ काम करने के अलावा मैंने पीआर और सेलिब्रिटी मैनेजमेंट का काम भी किया है। इतने सालों में मैंने डायमंड पब्लिकेशंस/गृह लक्ष्मी, फर्स्ट...