‘Panchayat’ star Jitendra Kumar to play Pooja Bhatt’s son in new film on pigeon-flying culture
‘Panchayat’ star Jitendra Kumar to play Pooja Bhatt’s son in new film on pigeon-flying culture

Summary: कबूतरबाजी की दुनिया में उतरेंगे जितेंद्र कुमार, पूजा भट्ट बनेंगी मां

पंचायत स्टार जितेंद्र कुमार अब एक नई फिल्म में पूजा भट्ट के बेटे के किरदार में नजर आएंगे। यह फिल्म भारत की सदियों पुरानी कबूतरबाजी पर आधारित है और इसकी कहानी एक मां-बेटे के रिश्ते की गहराइयों को छूती है।

जल्द ही जितेंद्र कुमार और पूजा भट्ट की जोड़ी बड़े पर्दे पर नजर आने वाली है। सुनने में आ रहा है कि पूजा भट्ट, जितेंद्र कुमार की मां के रोल में दिखेंगी। यह कहानी भारत की सदियों पुरानी कबूतर उड़ाने की परंपरा  कबूतरबाजी की उस भावनात्मक दुनिया में झांकती है जो अब भी पुराने मोहल्लों की छतों पर जिंदा है। फिल्म को नॉट आउट इंटरटेनमेंट बना रहा है और इसने ही इसकी घोषणा भी की है। 

इस फिल्म की घोषणा करते हुए इंस्टाग्राम पर पूजा भट्ट और जितेंद्र कुमार की फोटो के साथ कैप्शन में लिखा गया, “दो दमदार कलाकार। एक गहरी मानवीय कहानी। अपनी अगली फिल्म की घोषणा करते हुए बेहद रोमांचित हैं, जो भारत की सदियों पुरानी कबूतरबाजी परंपरा, कबूतरबाजी की पृष्ठभूमि पर आधारित एक दिल को छू लेने वाली कहानी है। जितेंद्र कुमार और पूजा भट्ट बेटे और मां की भूमिका में हैं।”

‘पंचायत’, ‘कोटा फैक्ट्री’, ‘जादूगर’ और ‘शुभ मंगल ज्यादा सावधान’ जैसे यादगार किरदारों से दर्शकों के दिल में जगह बनाने वाले जितेंद्र कुमार इस बार एक ऐसे युवक की भूमिका निभा रहे हैं, जिसके जीवन का केंद्र कबूतरबाजी है। कहा जा रहा है कि यह किरदार सिर्फ एक खेल प्रेमी का नहीं, बल्कि उस व्यक्ति का प्रतीक है जो अपने जुनून को विरासत की तरह जीता है। 

इस फिल्म की एक बड़ी ताकत हैं पूजा भट्ट, जो लंबे समय बाद एक संवेदनशील और भावनात्मक भूमिका में नजर आएंगी। लोगों का कहना है कि ‘ज़ख्म’, ‘तमन्ना’ और ‘डैडी’ जैसी फिल्मों में उन्होंने जो गहराई दिखाई थी, वही संवेदना अब इस फिल्म में एक मां के किरदार के रूप में दिखाई देगी।

फिल्म का निर्माण ख्याति मदान के बैनर Not Out Entertainment के तहत किया जा रहा है। इस फिल्म के सह निर्माता हितेश केवाल्या हैं, जिन्होंने ‘शुभ मंगल सावधान’ और ‘शुभ मंगल ज्यादा सावधान’ जैसी सफल फिल्मों से अपनी पहचान बनाई है। इस फिल्म की कहानी को लिखा और निर्देशित बिलाल हसन ने किया है, जो अपनी शॉर्ट फिल्म ‘चुपचाप’ के लिए कई अवॉर्ड जीत चुके हैं। यह फिल्म उनके लिए फीचर निर्देशन का पहला अनुभव होगा।

फिल्म की कहानी भारत की पुरानी गलियों और मोहल्लों में रची और बसी कबूतरबाजी पर आधारित है। यह परंपरा आज भी उन इलाकों में जिंदा है, जहां सुबह की छतों पर कबूतरों की फड़फड़ाहट एक संगीत बन जाती है। फिल्म में इसी पृष्ठभूमि में एक बेटे और मां के रिश्ते और अपने सपनों को जीने की कोशिश की कहानी बुनी गई है। 

जितेंद्र हाल ही में जी5 की फिल्म “भागवत चैप्टर वन: राक्षस” में अरशद वारसी के साथ नजर आए थे। हमेशा पॉजिटिव रोल करने वाले जितेंद्र को इस फिल्म में निगेटिव रोल में देखना दर्शकों और उनके फैंस के लिए अलग ही अनुभव था। दूसरी ओर, पूजा भट्ट आखिरी बार प्राइम वीडियो के 2024 के “बिग गर्ल्स डोंट क्राई” में नजर आई थीं।

स्पर्धा रानी ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के लेडी श्रीराम कॉलेज ने हिन्दी में एमए और वाईएमसीए से जर्नलिज़्म की पढ़ाई की है। बीते 20 वर्षों से वे लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट लेखन में सक्रिय हैं। अपने करियर में कई प्रमुख सेलिब्रिटीज़ के इंटरव्यू...