Korean Series on OTT: यदि आप कोरियन सीरीज देखने के शौकीन है तो आजकल ओटीटी पर कोरियन सीरीज की भरमार है। एक बाद एक कोरियन सीरीज(Korean Series) ओटीटी पर फेमस हो रही है। ऐसे में यहां हम आपको कुछ कोरियन सीरीज के बारे में बता रहे है जिन्हे आप घर बैठे देखकर टाइमपास कर सकते है। इनमे ज्यादातर सीरीज या तो थ्रीलर है या फिर लव स्टोरी पर आधारित है। आईए जानिए इन कोरियन सीरीज के बारे में-
विषयसूची
बिजनेस प्रपोजल(2022)
यह साउथ कोरियन रोमांटिक काॅमेडी सीरीज है जो अपनी सहेली की जगह ब्लाइंड डेट पर चली जाती है। और उसे पता चलता है कि वह उसी की कम्पनी का सीईओ है। इस सीरीज में दोनों की डेटिंग और नौकरी बचाने की कोशिश को दिखाया गया है।
निर्देशक –पार्क सन-हो
अभिनीत – आन ह्यो-सोप ,किम से-जोंग, किम मिन-क्यो, सोल इन-आ
Grehlakshmi Rating
कहाँ देखें – नेटफ्लिक्स
रेजिडेंट प्लेबुक(2025)
इस फिल्म को हॉस्पिटल में डॉक्टरों के ऊपर दिखाया गया है कि किस तरह डॉक्टरों का जीवन होता है। और कैसे अनुभवों से वे गुजरते है। इसमें डॉक्टरों की हृदयस्पर्शी कहानियों के बारे में दिखाया गया है। जिसमें अस्पताल में काम करते हुए आपात स्थितियों के बारे में दिखाया गया है।
निर्देशक –ली मिन-सू
अभिनीत – गो यूं-जंग ,शिन सी-आह, कांग यू-सोक
Grehlakshmi Rating
कहाँ देखें – नेटफ्लिक्स
किंग द लैंड(2023)
इस सीरीज में दो मुख्य किरदारों के बीच की शानदार केमिस्ट्री को दिखाया गया है। इसमे एक अमीर लड़के के उपर कहानी दिखाया गया है। यह सीरीज देखने में काफी मजेदार है। साथ ही इसमें कॉमेडी भी भरपूर है। साथ ही दोस्तों की एक बेहद मनोरंजन कहानी है।
निर्देशक –इम ह्युन-वुक
अभिनीत – ली जुन-हो, मैं यूं-आह हूं
Grehlakshmi Rating
कहाँ देखें – नेटफ्लिक्स
मैरी माय हस्बैंड(2024)
यह एक ऐसी कहानी है जो बदले की भावना को दर्शाती है, जिसमें एक महिला है जो कैंसर से जूझ रही है। और उसका पति और उसकी सबसे अच्छी दोस्त आपस में संबंध में है ऐसे में वह उन्हे पकड़ने की कोशिश करती है। और जान लेती है कि उन दोनों के बीच क्या संबंध है।
निर्देशक –पार्क वोन-गुक
अभिनीत – पार्क मिन-यंग, ना इन-वू, ली यी-क्यूंग, सॉन्ग हा-यूं
Grehlakshmi Rating
कहाँ देखें–अमेजॉन प्राइम वीडियो
बिग ईश्यू(2019)
इस सीरीज में एक पत्रकार के ऊपर पूरी कहानी को दिखाया गया है। एक फोटो पत्रकार जो एक घटना में अपनी नौकरी और परिवार को खो देता है। ऐसे में उसकी कहानी बेहद दुखी दिखाई गई है। और उसे ऐसा काम मिलता है जो उसकी पसंद का नहीं होता है। ऐसे में उसे बहुत सी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। साथ ही वह शराबी बन जाता है।
निर्देशक –ली डोंग-हुन
अभिनीत – जू जिन-मो ,हान ये-स्यूल, शिन सो-युल
Grehlakshmi Rating
कहाँ देखें–अमेजॉन प्राइम वीडियो
द हाउसमेड(2011)
यह एक थ्रिलर कहानी है जिसमें एक महिला है जो हाउसकीपर है। और एक अमीर परिवार के साथ काम करती है। साथ ही उसे जेल की सजा सुनाई जा चुकी है। और वह पैरोल पर बाहर है। यह धोखा, फरेब और रहस्यों से भरपूर कहानी है।
निर्देशक –इम सांग-सू
अभिनीत – जीन दो-योन, ली जंग-जे, यूं युह-जंग
Grehlakshmi Rating
कहाँ देखें–अमेजॉन प्राइम वीडियो
चीयर अप(2022)
टीवी सीरीज में आप कुछ अलग हट कर और कॉमेडी सीरीज को देखना चाहते है।तो ऐसे में यह सीरीज देखें। इस सीरीज में पांच छात्रों को दिखाया गया है कि वे कैसे अपने जीवन के संघर्षों को झेलते है। यहां दो क्लब एक साथ मिलकर कार्य करते है।
निर्देशक –ली यून-जिन
अभिनीत – जंग यूं-जी ,ली वोन,- क्यूं चाए सू-बिन
Grehlakshmi Rating
कहाँ देखें–अमेजॉन प्राइम वीडियो
योर ओनर(2023)
यह कहानी एक जज और उसके बेटे के इर्द गिर्द घूमती है। जिसमे जज बेहद ईमानदार है। और न्याय के लिए हर संभव प्रयास करता है। उसका बेटा एक केस में फंस जाता है। तो ऐसे में उसकी पूरी जिंदगी बदल जाती है।
निर्देशक –बू सुंग-चिओल
अभिनीत – यूं शि-यूं ,ली यू-यंग ,पार्क ब्युंग-यून
Grehlakshmi Rating
कहाँ देखें–अमेजॉन प्राइम वीडियो
| फ़रवरी 28, 2022 | बिजनेस प्रपोजल(2022) | नेटफ्लिक्स | ड्रामा |
| 18 मई, 2025 | रेजिडेंट प्लेबुक(2025) | नेटफ्लिक्स | ड्रामा |
| 6 अगस्त, 2023 | किंग द लैंड(2023) | नेटफ्लिक्स | ड्रामा |
| 20 फ़रवरी, 2024 | मैरी माय हस्बैंड(2024) | प्राइम | ड्रामा |
| 2 मई 2019 | बिग ईश्यू(2019) | प्राइम | ड्रामा |
| 13 मई 2010 | द हाउसमेड(2011) | प्राइम | ड्रामा |
| 10 नवंबर, 2015 | चीयर अप(2022) | प्राइम | ड्रामा |
| 20 सितंबर, 2018 | योर ओनर(2023) | प्राइम | ड्रामा |
FAQ | क्या आप जानते हैं
बिना किसी रुकावट वाली कहानी बीच में धीमे पड़ने वाले कई के-ड्रामा के विपरीत, बिजनेस प्रपोजल चीजों को हल्का, चुस्त और आकर्षक बनाए रखता है। केवल 12 एपिसोड के साथ, यह ड्रामा बिना किसी अनावश्यक फिलर के एक संतोषजनक रोमांटिक आर्क प्रदान करता है – कुछ ऐसा जो भारतीय दर्शक समय की कमी वाली दुनिया में सराहते हैं।
कोरियाई रोमांटिक कॉमेडी सीरीज़ के प्रशंसकों के लिए बिजनेस प्रपोज़ल सीज़न 2 एक दिलचस्प विषय रहा है। दुर्भाग्य से, ऐसा लगता है कि दूसरा सीज़न आने की संभावना नहीं है।
कुल मिलाकर, किंग द लैंड का हिंदी डब पिछले प्रयासों की तुलना में बहुत बेहतर ढंग से निष्पादित किया गया है , विशेष रूप से जल्दबाजी में किया गया डबिंग जिसे हमने एमएक्स प्लेयर जैसे प्लेटफार्मों पर देखा है।
नेटफ्लिक्स पर सब्सक्रिप्शन के साथ किंग द लैंड – सीजन 1, एपिसोड 1 देखें।
काइली वेरज़ोसा जापानी-वित्तपोषित रियल एस्टेट स्टार्ट-अप प्रॉपर्टीएक्सेस के फिलीपीन संचालन का सह-प्रबंधन करती हैं। वेरज़ोसा ने अपनी पहली प्रमुख फ़िल्म, 2021 की मनोवैज्ञानिक थ्रिलर फ़िल्म द हाउसमेड में अभिनय किया, जो 2010 की कोरियाई फ़िल्म का फ़िलिपिनो रूपांतरण है। उन्होंने अल्बर्ट मार्टिनेज़ और कई दिग्गज अभिनेताओं के साथ अभिनय किया।
द हाउसमेड की अगली कड़ी, द हाउसमेड्स सीक्रेट भी उतनी ही रोमांचक है और घरेलू थ्रिलर्स की श्रेणी में आती है। जो कोई भी कहता है कि बिजली दो बार नहीं गिरती, उसे फ्रीडा मैकफैडेन दिखाइए।
उस समय गिमचियन में घटित एक वास्तविक घटना पर आधारित , द हाउसमेड एक घिनौनी कहानी को दर्शाती है कि कैसे एक नई नौकरानी के आने से एक मध्यम वर्गीय परिवार का जीवन उथल-पुथल हो गया।








