Overview: सुहाना खान के बर्थडे पर महीप ने शेयर की बचपन की क्यूट तस्वीरें
Maheep kapoor shared childhood pictures on Suhana Khan birthday: एक्टर संजय कपूर की पत्नी महीप ने शुक्रवार को एक्टर शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान के 20वें जन्मदिन के अवसर पर उनकी बचपन की कई तस्वीरें साझा कीं। तस्वीरों में महीप की बेटी शनाया भी नजर आईं। सुहाना, शनाया और एक्ट्रेस अनन्या पांडे एक साथ बड़ी हुई हैं और अच्छी दोस्त हैं। महीप कपूर ने सुहाना के बर्थडे के मौके पर उनकी बचपन की क्यूट तस्वीरें शेयर करके सभी का दिल जीत लिया।
Suhana Childhood Pics: एक्टर संजय कपूर की पत्नी महीप ने शुक्रवार को एक्टर शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान के 20वें जन्मदिन के अवसर पर उनकी बचपन की कई तस्वीरें साझा कीं। तस्वीरों में महीप की बेटी शनाया भी नजर आईं। सुहाना, शनाया और एक्ट्रेस अनन्या पांडे एक साथ बड़ी हुई हैं और अच्छी दोस्त हैं। महीप कपूर ने सुहाना के बर्थडे के मौके पर उनकी बचपन की क्यूट तस्वीरें शेयर करके सभी का दिल जीत लिया।
सुहाना और शनाया की प्यारी फोटोज

एक तस्वीर में सभी साथ खड़े हुए हैं। तस्वीर को देखकर ऐसा लग रहा है कि दोनों स्वीमिंग करके खड़े हैं। दूसरी तस्वीर में सुहाना को अपने आस-पास के अन्य बच्चों के साथ मस्ती करते हुए देखा जा सकता है। तीसरी सुहाना और शनाया अपनी मॉम और दूसरे बच्चों के साथ फोटो के लिए पोज देती नजर आ रही हैं। 22 मई को सुहाना ने अपना बर्थडे मनाया। सुहाना को इस खास मौके पर कई बड़े सेलेब्स ने बधाई दी। इस लिस्ट में कई बड़े नाम शामिल हैं।
तीनों बेस्ट फ्रेंड्स दिखे साथ
महीप कपूर ने सुहाना की जो फोटोज शेयर की हैं, उसमें सुहाना अपनी दो बेस्ट फ्रेंड्स के साथ नजर आ रही हैं। बचपन से अब तक इनकी दोस्ती गहरी है। तीनों आज भी बहुत अच्छे दोस्त हैं। सुहाना, अनन्या और शनाया कई बार साथ में भी नजर आते हैं। बचपन की फोटोज में तीनों बहुत ही प्यारे लग रहे हैं। तीनों स्वीमिंग पूल में मस्ती करते नजर आ रहे थे।
जूही चावला ने लुटाया प्यार
वहीं, इन सभी चीजों से अलग जूही चावला ने सुहाना खान के लिए कुछ ऐसा किया, जिसने सभी को हैरान कर दिया। जूही चावला ने सुहाना के बर्थडे के मौके पर उनके लिए 100 पेड़ लगवाए। वहीं, दूसरी तरफ नीता अंबानी के ऑफिशियल कल्चरल पेज से भी सुहाना खान को जन्मदिन की बधाई दी गई।
जूही ने शेयर की स्टोरी
शाहरुख खान और जूही चावला बहुत ही अच्छे दोस्त हैं। जूही सुहाना से बहुत प्यार करती हैं। एक्ट्रेस जूही चावला ने इसी प्यार को लुटाने के लिए सुहाना के बर्थडे के मौके पर 100 पेड़ उनके नाम से लगवाने का फैसला किया। यह तोहफा सुहाना के लिए बहुत ही खास है।
नीता के कैफे में किया सेलिब्रेट
महीप कपूर, जूही चावला के साथ-साथ नीता मुकेश अंबानी के कल्चरल सेंटर के ऑफिशियल पेज से भी सुहाना खान को जन्मदिन की बधाईयां दी गईं। सुहाना और शाहरुख खान का अंबानी परिवार से भी काफी करीबी नाता है। ऐसे में सुहाना सभी की लाडली हैं। खबरों की मानें, तो सुहाना खान, गौरी खान और अनन्या पांडे ने नीता अंबानी के ही कैफे को बर्थडे के लिए फाइनल किया था।
सुहाना खान का वर्फ्रंकट
सुहाना खान भी एक्टिंग की दुनिया में कदम रख चुकी हैं। सुहाना ने फिल्म ‘आर्चीज’ से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। जल्दी ही सुहाना अपने पापा शाहरुख खान की फिल्म ‘किंग’ में काम करती नजर आएंगी।
