Dipika and Shoaib
Dipika and Shoaib

Summary: ताज महल और अजमेर शरीफ की यात्रा पर दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम

दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम ने हाल ही में अपने बेटे रुहान के साथ ताजमहल और अजमेर शरीफ की यात्रा की। ताजमहल की खूबसूरती ने उन्हें मोहित किया, जबकि अजमेर शरीफ की यात्रा उनके लिए भावनाओं से भरी रही।

Dipika and Shoaib: दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम अपनी सादगी और ईमानदारी से लोगों का दिल जीत लेते हैं। हाल ही में दोनों अपने बेटे रुहान के साथ ताजमहल और अजमेर शरीफ दरगाह पहुंचे, जिसकी झलक उन्होंने अपने व्लॉग में शेयर की। इस यात्रा में तीनों ने खूब इन्जॉय किया, अजमेर शरीफ पहुंचकर दीपिका इमोशनल हो गई। इससे पहले दोनों ताजमहल भी गए और उसकी खूबसूरती से मानमोहित हो गए। 

YouTube video

दीपिका और शोएब ताजमहल पहुंचकर उसकी खूबसूरती से लबालब भर गए। दोनों सुबह सुबह पहुंच गए थे, जब सूर्योदय भी नहीं हुआ था। ठंड में सबकी हालत खराब हो रही थी। लेकिन सूर्योदय के बाद मौसम थोड़ा बेहतर हो गया। शोएब इस व्लॉग में बताते हैं कि सुबह इतनी ढूंढ थी कि उन्हें नजारा और खूबसूरत लगा। सुबह जल्दी पहुंचने की वजह से उन्हें ताजमहल को हर तरह से निहारने का मौका मिला। दोनों ने वहां अपने फैंस के साथ फोटो भी क्लिक कराया। दोनों मिठाई खाने भी रुके और रसमलाई के साथ गाजर के हलवे का लुत्फ भी उठाया। 

YouTube video

शोएब अपने व्लॉग में बताते हैं कि अजमेर शरीफ की ट्रिप का इरादा उन्होंने बहुत पहले कर लिया था, लेकिन हर बार कोई न कोई रुकावट आ जाती। कभी दीपिका के हेल्दी होने का इंतजार करते थे, तो कभी शोएब का करियर आड़े आ जाता था, बस इसी तरह से यह ट्रिप टलती चली गई। उनका कहना था कि इंसान रोज इरादे बनाता है, पर मंजिल तभी बुलाती है जब सही समय हो। शायद इस बार ख्वाजा साहब ने ही उन्हें पुकारा था।

अपने व्लॉग में शोएब ने बताया कि उन्होंने दरगाह के लिए एक खास कुर्ता रखा था, लेकिन फिटिंग ढीली होने के कारण उन्हें टी शर्ट और जैकेट पहननी पड़ी। दूसरी ओर दीपिका ने अपने ब्रांड से ही एक खूबसूरत आउटफिट चुना, जिसे शोएब ने मुस्कुराते हुए अपना फेवरेट बताया। दोनों रास्ते में एक ढाबे पर रुके, जहां दीपिका ने मजाक में बताया कि वह दो बार अपना फोन गुम कर चुकी थीं, लेकिन किस्मत से दोनों बार मिल गया।

इस ट्रिप का सबसे भावुक पहलू था शोएब का बेटा रुहान के जन्म से जुड़ा किस्सा। दीपिका याद करते हुए बताती हैं कि जब रुहान NICU में गंभीर स्थिति में था, तो उनका दिल ख्वाजा गरीब नवाज़ के दरबार में दुआ मांगने  चला गया। उनकी मान्यता है कि हर दुआ अल्लाह तक ही पहुंचती है, लेकिन उस समय उनकी विनती ख्वाजा साहब की ओर झुकी। रुहान के ठीक होने के बाद से ही उनकी इच्छा थी कि कभी उसे साथ लेकर दरगाह जाएं और इस बार वह सपना पूरा हो गया।

दरगाह पहुंच कर दोनों वहीं रुकना चाहते थे लेकिन शोएब बताते हैं कि भीड़ ज्यादा होने की वजह से उन्हें जल्द निकलना पड़ा, लेकिन दीपिका का मन वहीं रुक जाने को चाहता था। यहां दीपिका अपने आंसू नहीं रोक पाईं। दीपिका ने आगे बताया कि उनकी जिंदगी के हर अहम मोड़ पर अजमेर शरीफ ने उनका साथ दिया है, चाहे वह शोएब के साथ रिश्ते की शुरुआत हो, शादी, बिग बॉस की जीत, या फिर रुहान का मुश्किल दौर।

स्पर्धा रानी ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के लेडी श्रीराम कॉलेज ने हिन्दी में एमए और वाईएमसीए से जर्नलिज़्म की पढ़ाई की है। बीते 20 वर्षों से वे लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट लेखन में सक्रिय हैं। अपने करियर में कई प्रमुख सेलिब्रिटीज़ के इंटरव्यू...