Summery- महावतार नरसिम्हा की ऑस्कर दौड़ में धमाकेदार एंट्री
महावतार नरसिम्हा ने ऑस्कर 2025 की एनिमेटेड फीचर कैटेगरी में शॉर्टलिस्ट होकर भारत की उम्मीदें बढ़ाई हैं, जहां इसका मुकाबला डेमन हंटर्स जैसी बड़ी फिल्मों से है।
Mahavatar Narsimha in Oscar 2026 Race: भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में ऐसे मौके बहुत कम आते हैं जब किसी एनिमेटेड फिल्म को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इतनी पहचान मिले कि वह सीधे ऑस्कर रेस में शामिल हो जाए। अश्विन कुमार द्वारा निर्देशित एनिमेटेड फीचर फिल्म ‘महावतार नरसिम्हा’ ने न केवल भारतीय बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़े, बल्कि अब यह दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित अवॉर्ड 98वें एकेडमी अवॉर्ड्स 2026 की एनिमेटेड फीचर कैटेगरी में आधिकारिक रूप से शॉर्टलिस्ट हो गई है। केवल 40 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड 326.82 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया और भारतीय एनिमेशन इंडस्ट्री की दिशा ही बदल दी।
भारत की सबसे बड़ी एनिमेशन अब ऑस्कर की दौड़ में
होंबल फिल्म्स के बैनर तले बनी महावतार नरसिम्हा’ ने भारत में 251.30 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। यह भारतीय एनिमेशन फिल्मों के लिए अब तक की सबसे बड़ी सफलता मानी जा रही है। फिल्म की सफलता की कहानी यहीं खत्म नहीं होती। जब इसे अमेरिका के क्वालिफाइंग थिएटर्स में लगातार सात दिनों तक रोजाना तीन शोज में रिलीज किया गया, तो यह आसानी से एकेडमी अवॉर्ड्स की पात्रता सूची में शामिल हो गई। ऑस्कर के नियम के मुताबिक इनमें से एक शो शाम 6 से 10 बजे के बीच होना अनिवार्य था, जिसे फिल्म ने सफलतापूर्वक पूरा किया। इसके बाद इसे दुनिया की शीर्ष 35 एनिमेटेड फिल्मों में शॉर्टलिस्ट किया गया।
इस उपलब्धि ने भारतीय दर्शकों के लिए एक नई उम्मीद जगाई है। अब तक ऑस्कर की एनिमेटेड कैटेगरी में भारत की फिल्मों का नाम बहुत कम आता रहा है, लेकिन महावतार नरसिम्हा’ की एंट्री ने साबित कर दिया कि भारतीय पौराणिक कथाओं को पूरी दुनिया में पसंद किया जा सकता है।
वराह और नरसिंह अवतार की कहानी का शानदार चित्रण
फिल्म की कहानी भगवान विष्णु के दो शक्तिशाली अवतारों वराह और नरसिंह पर आधारित है। यह ‘महावतार सिनेमैटिक यूनिवर्स’ की पहली फिल्म है, जिसमें कुल सात फिल्मों की योजना है। फिल्म भारतीय संस्कृति, इतिहास और आध्यात्मिकता को बड़े पर्दे पर अंतरराष्ट्रीय दर्शकों के सामने पेश करती है। इसी वजह से यह फिल्म थिएटर्स में ब्लॉकबस्टर साबित होने के बाद अब Netflix पर भी ट्रेंड कर रही है।
फिल्म की ऐनिमेशन क्वालिटी, वीएफएक्स, बैकग्राउंड म्यूजिक और भव्य सिनेमैटिक प्रेजेंटेशन ने इसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अलग पहचान दिलाई। दर्शकों और समीक्षकों ने इसकी विजुअल ग्रैंडियर की सराहना की, जिससे ऑस्कर जूरी का ध्यान इस फिल्म की ओर गया।
दुनिया की टॉप 5 फिल्मों से होगी कड़ी टक्कर
ऑस्कर की राह आसान नहीं है। ‘महावतार नरसिम्हा’ को जिन फिल्मों से मुकाबला करना है, वह सभी पहले से ही इंटरनेशनल लेवल पर कामयाब और चर्चित हैं। इसमें “के-पॉप डेमन हंटर्स, ज़ूटोपिया 2, इलियो, डेमन स्लेयर: इन्फिनिटी कैसल और ने झा 2 जैसी बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्में शामिल हैं। के-पॉप डेमन हंटर्स अपनी हाई-एनर्जी कहानी और प्री-रिलीज़ बज़ के कारण चर्चा में है।
ज़ूटोपिया 2 दुनिया की सबसे लोकप्रिय एनिमेशन फ्रेंचाइज़ में से एक है। Pixar की Elio अंतरराष्ट्रीय समीक्षकों की पसंदीदा फिल्मों में से एक मानी जा रही है। इसके अलावा जापान की मेगा ब्लॉकबस्टर Demon Slayer: Infinity Castle और चीन की सुपरहिट Ne Zha 2 भी मजबूत दावेदार हैं। इन फिल्मों से ‘महावतार नरसिम्हा’ को कड़ी टक्कर मिलने वाली है। फिर भी भारतीय पौराणिक कथा, गहराई और विजुअल स्केल इसे अलग पहचान देती है।

