Mira Kapoor News: बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत कपूर आजकल अपने नए लग्जरी हीलिंग सेंटर “धुन” के चलते चर्चा में बनी हुई हैं। आपको बता दें मीरा राजपूत पहले से ही स्किन केयर ब्रांड “अकाइंड” की मालकिन है। और अब मुंबई के बांद्रा में धुन को लॉन्च कर चुकी हैं। मीरा राजपूत कहती हैं, आज के समय में हमारे आसपास बहुत शोर शराबा और तेजी है। ऐसे में हीलिंग सेंटर धुन को कुछ इस तरह डिजाइन किया गया है। जहां लोग शांति से बैठ सकते हैं या म्यूजिक सुन सकते हैं। धुन में कई रेजोनेंस रूम्स बनाए गए हैं, जहां सिर्फ साउंड या खामोशी का अनुभव किया जा सकता है। आइए मीरा से धुन के पीछे की कहानी जानते हैं।
मीरा के म्यूजिक और हेल्थ के प्रति रुचि का मेल है, वेलनेस सेंटर धुन
मीरा राजपूत कहती हैं, मैं छोटी सी उम्र से ही पियानो बजाने में दिलचस्पी रखती थी। और बिना सीखे ही पियानो पर गाने बजा लेती थी। उसके बाद जब मेरे मम्मी पापा ने मुझे पियानो बजाते देखा। तो एक पियानो क्लास में डाल दिया। लेकिन वहां की पढ़ाई का तरीका मुझे कुछ पसंद नहीं आया और धीरे-धीरे मेरा पियानो बजाने का शौक कम होता चला गया। लेकिन शादी के बाद कुछ साल पहले मैंने अपने मुंबई वाले घर में पियानो रखा है। जहां वापस मैं यूट्यूब वीडियोज देखकर खुद से पियानो बजाना सीख रही हूं।
मीरा मानती हैं, कि म्यूजिक उनके लिए वेलनेस और हीलिंग का काम करता है। इसीलिए धुन को कुछ इस तरह डिजाइन किया गया है। जहां आप अलग अलग इंस्ट्रूमेंट्स की धुन इंजॉय कर सकते हैं। या आराम से किसी शांत कमरे में कुछ समय बिता सकते हैं। दिल्ली शहर में पली-बढ़ी मीरा राजपूत ने बचपन से ही अपनी मां को छोटी-छोटी चीजों। जैसे बालों में मालिश करना, सुबह गरम नाश्ता करना, दूध और फलों को न मिलना आदि का ध्यान रखते देखा है। अब जब वह 30 साल की हैं और दो बच्चों की मां है तो वह भी रात में पैरों पर तेल मालिश जैसी कई हेल्थ टिप्स का ख्याल रखती हैं।
दोस्त के बातचीत के दौरान आया वेलनेस सेंटर “धुन” का आईडिया
मीरा राजपूत कहती हैं, मेरे बच्चे अभी बहुत छोटे हैं और मेरे जैसी मॉम्स के लिए लॉन्ग वीकेंड निकालना मुश्किल है। मेरे मन में धुन का आईडिया एक दोस्त से बातचीत के दौरान आया। जब हम वैलनेस और लाइफस्टाइल के बारे में बात कर रहे थे। और तभी उन्होंने कहा कि काश कोई ऐसी जगह होती जहां लोग बिना अपनी रोजमर्रा की जिंदगी से पूरी तरह कटे हुए। वैलनेस में हिस्सा ले सकते।
इसी बातचीत के दौरान उसने कहा तुम ही क्यों ऐसा कुछ शुरू नहीं करती? धुन की शुरुआत बस ऐसे ही हुई थी। हम पिछले दो सालों से धुन को शुरू करने में लगे हुए हैं। जहां मैं आयुर्वेद और ट्रेडीशनल चाइनीस मेडिसिन या तिब्बतन मेडिसिन के साइंस को हीलिंग के लिए इस्तेमाल करना चाहती हूं। मीरा कहती हैं, धुन का हर कारपेट, कपड़ा, पर्दा, बनावट और लाइटिंग तक सब कुछ मैंने खुद चुना है। मेरे लिए “धुन” मेरी खुद की एक झलक है। और मेरी पहचान का जरूरी हिस्सा है।
