मॉडल, एक्ट्रेस और सिंगर सोफिया हयात इन दिनों चर्चा में हैं क्योंकि वे अब नन यानि संत बन चुकी हैं। इस खबर के फैलने के बाद उन्होंने अपनी जिंदगी को लेकर नए खुलासे किए हैं। उन्होंने माना है कि वे रातो-रात नन नहीं बन गईं, बल्कि रिलेशनशिप में प्रताड़ित होने के कारण उन्होंने यह फैसला लिया।
खुद को मारना चाहती थी सोफिया
इंग्लैंड में रह रहीं सोफिया ने कहा ‘जिंदगी में डरा हुआ होने के कारण मुझमें ये बदलाव आया। एक रिश्ते की वजह से मैं बेहद परेशान थी। खुद को मारने की कोशिश भी कर चुकी थी।’
सिलीकॉन इम्प्लांट्स दिखाती सोफिया
अब कभी सेक्स नहीं करूंगी
सोफिया ने कहा ‘ मैं सेक्स कभी नहीं करूंगी, ना ही शादी करूंगी और न बच्चे पैदा करूंगी। मैं होली मदर हूं इसलिए सभी मेरे बच्चे हैं।’
सोफिया ने कहा कि वह अपने प्रशंसकों से माफी चाहती हैं जिन्होंने उन्हें उनके मेकअप और ब्रेस्ट इम्प्लांट्स के साथ सुंदर माना। तीन हफ्ते पहले, उन्होंने इन सिलीकॉन इम्प्लांट्स को निकलवा लिया है। आपको बता दें कि साल 2014 में ही सोफिया ने कई सर्जरी करवाईं थीं। जिसमें ब्रेस्ट, नाक की सर्जरी और होंठो की सर्जरी शामिल हैं।
मीडिया से बातचीत करतीं सोफिया
जीवन मोह-माया है
सोफिया ने आगे बताया ‘ जब मै थोड़ी ठीक हुई तो मुझे लगा कि मेरी जिंदगी भगवान का गिफ्ट है। मेकअप नकलीपन होता है और इसके जरिए वैसा दिखने की कोशिश करते हैं, जैसे हम नहीं होते हैं। इसी तरह एक्टिंग भी है। मैं जीवन में ज्यादा वक्त तक एक्टिंग नहीं कर सकती थी क्योंकि यह फाल्स रियलिटी की तरह है। राम, कृष्ण और गणेश मेरे पास आए और कहा कि धरती स्वर्ग है और वहां नर्क के लिए कोई जगह नहीं है। इसीलिए मैं धरती को स्वर्ग जैसा बनाना चाहती हूं।’
ये भी पढ़ें
बिग बी की ‘टीई3एन’ है इमोशनल थ्रिलर, देखिए ट्रेलर
ये क्या! सोनू निगम ने सड़क पर बैठ कर गाया गाना, देखिए वीडियो
इस गाने में देखिए अनुष्का के लाजवाब डांस मूव्स
आप हमें फेसबुक, ट्विटर, गूगल प्लस और यू ट्यूब चैनल पर भी फॉलो कर सकते हैं।
