Actors who take Path of Spirituality
Actors who take Path of Spirituality

फ़िल्मी जगत के वो सितारे जिन्होंने एक्टिंग छोड़ अध्यात्मिक का राह पकड़ ली

चलिए आज हम आपको ऐसे सितारों के बारे में बताते है जिन्होंने समाज और टीवी जगत को त्यागकर सन्यासी का जीवन अपनाया।

Actors who take path of spirituality: एक आम आदमी हमेशा टीवी जगत के सितारों की चमक और उनका रहन सहन देखकर अपना जीवन भी उनकी तरह पाने की कल्पना करते है। एक सेलिब्रिटी बनने के बाद जो शानों शोखत एक सितारें को मिलती है वो कभी भी एक आम इंसान को नहीं मिल सकती। लेकिन इन्हीं टीवी जगत के सितारों में भी ऐसे बहुत से सितारे रहें है जिन्होंने अपने एशों आराम, शानों शोखत, को त्यागकर एक सीधा साधा और मोक्ष का रस्ता चुन लिया। जी हाँ आज हम बात कर रहें है उन टीवी सितारों की जिन्होंने अपना करियर और एशों आराम का जीवन त्यागकर एक अध्यात्मक जीवन को चुन लिया। तो चलिए आज हम आपको ऐसे सितारों के बारे में बताते है जिन्होंने समाज और टीवी जगत को त्यागकर सन्यासी का जीवन अपनाया।

Actors who take Path of Spirituality
Actors who take path of spirituality-Mamta Kulkarni

ममता कुलकर्णी एक जानी मानी ऐसी कलाकार थी जिन्होंने फिल्म जगत में अपनी एक्टिंग और खूबसूरती से सबका दिल जीत लिया था। करन अर्जुन, सबसे बड़ा खिलाड़ी, चाइना गेट, जाने जिगर जैसी तमाम सुपरहिट फ़िल्में देने के बाद अचानक सन्यास ले लिया था। उन्होंने आध्यत्मिक की राह को ही अपने जीवन का मार्ग बनाया। हाल ही में महाकुंभ में वो नज़र आई थी। जिसके बाद ये खबर आई कि उन्हें किन्नर अखाड़े का महामंडलेश्वर की उपाधि दे दी गयी है। ये उपाधि सन्यासी दुनिया में काफी अहम् उपाधि मानी जाती है।

Anu Aggarwal
Anu Aggarwal

फिल्म आशिकी से फेम में आई मॉडल और एक्टर अनु अग्रवाल ने भी अचानक से फ़िल्मी जगत की दुनिया को छोड़कर सन्यासी जीवन अपना लिया था। आज वो एक ऋषि की जिंदगी यापन कर रही है।

sofia hayat

बिग बॉस के घर से फेम में आई सोफिया हयात यूँ तो कई बार किसी न किसी कारण वश वायरल होती रही लेकिन 2016 के बाद उन्होंने अपना जीवन अध्यात्मक को समर्पण कर दिया। कई बार उनकी तस्वीरे साधारण पुजारी की पोशाक में आती रहती है और इसी कारण अब उन्हें गैया सोफिया मदर के नाम से जाना जाता है।

विनोद खन्ना बॉलीवुड दुनिया के जाने माने सुपरस्टार एक्टर माने जाते है। उन्होंने बॉलीवुड को एक से बड़कर एक हिट फ़िल्में दी है। एक सफल कलाकार होने के बाद भी वे अपने करियर और अपनी सारी प्रसद्धि को छोड़कर 1975 में ओशों के शिष्य बन गये और एक ऋषि के तरह जिन्दगी जीने लगे थे। इसके बाद उन्होंने फिल्म दबंग के साथ एक बार फिर से फ़िल्मी जगत में वापसी की।   

Barkha Madan
Barkha Madan

बॉलीवुड एक्टर, मॉडल और निर्माता रही बरखा मदान ने भी 2012 में अपने कैरियर, ऐशों आराम और शानों शोखत को अलविदा कर दलाई नामा की राह पकड़ ली। अब वह बौद्धिक धर्म की अनुयायी बन चुकी है और सदा सरल संतो वाला जीवन यापन कर रही है।

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेता तनुशी दत्ता ने 2003 फेमिना मिस इंडिया सौन्दर्य में भाग लेकर अपने कैरियर की शुरुआत की थी। जिसके बाद 2004 में मिस यूनिवर्स का ख़िताब भी हासिल किया। इसके बाद उन्होंने आशिक बनाया, ढोल, रॉक, गुड बॉय बाद बॉय जैसी फिल्मों में अभिनय कर लोगों का दिल जीता। जिसके बाद अचानक उन्होंने बॉलीवुड करियर से ब्रेक लिया और बौद्ध के विचारों को सिखने के लधाख चली गयी और उसके बाद उन्होंने अपना जीवन ही उसी में समर्पित कर दिया।         

गायत्री वर्मा को मीडिया क्षेत्र में 7 वर्षों का अनुभव है। वे पिछले तीन वर्षों से गृहलक्ष्मी के साथ बतौर डिजिटल कंटेंट राइटर फ्रीलांस रूप में जुड़ी हुई हैं। विभिन्न विषयों पर प्रभावशाली लेखन की दक्षता रखने वाली गायत्री, डिजिटल प्लेटफॉर्म्स...