अपने पहले अमेरिकन टीवी शो ‘क्वांटिको’ के लिए पुरस्कार जीतने के बाद अब प्रियंका चोपड़ा को पद्मश्री सम्मान भी मिलने वाला है। इन अवार्ड्स की घोषणा गणतंत्र दिवस के अवसर पर की गयी।
इस मौके पर प्रियंका चोपड़ा ने अपनी ख़ुशी व्यक्त करते हुए कहा की भारत सरकार की ओर से पद्मश्री सम्मान पाना उनके लिए बहुत बड़ी बात है और वो खुश हैं।

उन्होंने कहा,” मैं खुद को भारतीय रक्षा सेवा संस्थान की बेटी मानती हूँ…मेरे दोनों पेरेंट्स आर्मी ऑफिसर्स हैं और इस वजह से भी ये अवार्ड मेरे लिए खास है। मैं जानती हूँ इस अवार्ड के लिए मेरे पापा को मुझ पर गर्व होता। मेरी ओर से इस सम्मान से सम्मानित सभी लोगों को बधाई। इतनी बड़ी उपलब्धि हासिल करने वाले शानदार लोगों के साथ अपना नाम भी देखना मेरी खुशकिस्मती है।”
