दिशा पटानी चाहें कितना भी बिजी क्यों न हो लेकिन वह वर्कआउट करना कभी नहीं भूलती। आए दिन दिशा की वर्कआउट की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होती हैं। आज हम आपको दिशा के बारे में कई दिलचस्प बातें बताने जा रहे हैं। तो चहिए जानते हैं…

फिल्मी कॅरियर:
आज इंडस्ट्री की हॉट एक्ट्रेसेस में शुमार दिशा पटानी कभी बेहद ही सिंपल दिखती थीं। उनकी पहले की तस्वीर देख आप यकीन नहीं कर पाएंगे कि क्या ये वाकई दिशा हैं। बता दें कि दिशा ने अपने कॅरियर की शुरुआत साउथ फिल्म इंडस्ट्री से की थी। उनकी पहली तेलुगू फिल्म ‘लोफर’ थी। दिशा की ये फिल्म साल 2015 मे रिलीज हुई थी। वहीं अगर हम उनकी हिंदी फिल्म की बात करें तो बॉलीवुड में उनकी डेब्यू फिल्म ‘एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी’ थी जो कि साल 2016 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में दिशा का रोल भले ही ज्यादा न हो लेकिन दर्शकों ने उनकी एक्टिंग को काफी सराहा था।

यहां से शुरू हुई लवस्टोरी:
वहीं अगर हम दिशा और टाइगर के रिलेशनशिप की बात करें तो दोनों की पहली मुलाकात एक म्यूजिक वीडियो एल्बम की शूटिंग के दौरान हुई थी। उनका ये वीडियो साल 2015 में आया था। यहीं से दोनों दोस्ती गहरी हुई और फिर दोस्ती प्यार में। अक्सर दोनों को एक साथ कई बार डिनर डेट पर स्पॉट किया गया। वहीं टाइगर की फैमिली के साथ दिशा को इवेंट्स और पार्टियों में देखा जाता है।
ये भी पढ़ें
हिंदी पखवाड़ा मनाना मजबूरी या मोहब्बत
हिन्दी दिवस: काहे की शर्म.. गर्व से बोलें हिंदी
हिन्दी भाषा को समर्पित विदेशी हिन्दी भक्त
आप हमें फेसबुक, ट्विटर, गूगल प्लस और यू ट्यूब चैनल पर भी फॉलो कर सकती हैं।
