बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पटानी इन दिनों अपनी फिटनेस को लेकर काफी चर्चा में बनी हुई है। वैसे तो वह आए दिन इस विषय के लिए चर्चा में बनी ही रहती है। वह सोशल मीडिया पर आए दिन अपनी बॉडी दिखते हुए तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती है। मिलियन में दिशा की फैंस फॉलोविंग है। हर कोई दिशा की खूबसूरती का राज़ जानना चाहता है। आज हम आपको दिशा की इस खूबसूरत बॉडी और ग्लोइंग चमकती त्वचा का राज़ बताने जा रहे हैं। आपको बता दे, साल 2018 में बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाने वाली फिल्मों में शामिल ‘बागी 2′ की एक्ट्रेस दिशा अपनी फिटनेस को लेकर काफी ज्यादा एक्टिव रहती है।
वह रोजाना जिम में एक्सरसाइज करती है। साथ ही वह पूरी डाइट को फॉलो करते हुए अपने दिन की शुरुआत करती है। दिशा सबसे ज्यादा हेल्दी फूड खाती हैं। वह लंच में ज़्यादातर विटामिन्स, मिनरल्स और से भरपूर चीज़ें खाना पसंद करती हैं। यही राज़ है उनकी इस स्लिम और खूबसूरत बॉडी का। दरअसल, दिशा अक्सर अपनी फिटनेस वीडियो और फैंशन सेंस की वजह से फैंस के दिलों दिमाग पर छाईं रहती हैं। दिशा आए दिन सोशल मीडिया पर एक्सरसाइज करते हुए, योग करते हुए वीडियो शेयर करती रहती है। तो चलिए जानते है दिशा की खूबसूरत बॉडी और फिटनेस का राज़

दिशा का डाइट प्लान
आपको बता दे, दिशा जितना अपनी बॉडी को फिट रखने के लिए जिम और एक्सरसाइज का सहारा लेती है उतना ही वह अपनी डाइट पर भी ध्यान देती है। दिशा रोजाना सुबह उठते से ही पानी पीती है। वह दिन भर में बहुत सारा पानी पीती है। साथ ही वह अपने ब्रेकफास्ट में ओट्स, 2 अंडे, टोस्ट, कॉर्नफ्लेक्स, सीरियल्स और 1 ग्लास दूध/जूस लेती है। दिशा को वेजीटेबल सलाद/फ्रूट्स लेना काफी पसंद है। वह अक्सर लंच में इन चीज़ों का इस्तेमाल काफी ज्यादा करती है। वहीं दिशा डिनर में सूप, ब्राउन राइस, हरी सब्ज़ियां और दाल। साथ ही बादाम और मूंगफली खाना ज्यादा पसंद करती है।

दिशा का वर्कआउट प्लान दिशा रोजाना सबसे पहले योग करती है। योग करने से बॉडी में एनर्जी और तंदुरुस्ती रहती है। साथ ही वह जिम में भी बहुत पसीना बहाती है। हफ्ते में 4 से 5 बार दिशा जिम जाती है। वहीं वह रोज सुबह योग करती है। जिम में दिशा सबसे ज्यादा कार्डियो से लेकर रिंग डिप्स और वेट लिफ्टिंग तक सभी वर्कआउट करती है। साथ ही दिशा को स्विमिंग करना भी बेहद पसंद है और वह डांस की भी दीवानी है। इसलिए वह कभी कभी इन दोनों चीज़ों कोभी करना पसंद करती है। बॉडी को फ्लेक्सिबल बनाने के लिए वह जिमनास्टिक एक्सरसाइज भी करती हैं।
यह भी पढ़े
ऐसे खुद को फिट रखती है हिना खान, जानें क्या है उनके खूबसूरत लुक का राज़ व खास डाइट
