अभिषेक बच्चन जितने केयरिंग पति हैं उतने ही प्रोटेक्टिव पिता भी हैं, और इन सबके साथ वो एक एक्सप्रेसिव बेटे और भाई भी हैं. अभिषेक को जब भी मौका मिलता है वो सोशल मीडिया पर ऐश्वर्या, आराध्या, अपने पेरेंट्स अमिताभ बच्चन और जाया बच्चन और अपनी बहिन श्वेता नंदा की फोटोज शेयर करते रहते हैं. एक तरफ जहाँ अभिषेक के फैंस इन बातों को उनकी क्वालिटी समझते हैं वही कुछ लोग अक्सर अभिषेक को ऐश्वर्या के लिए तो कभी अमिताभ बच्चन से तुलना करते हुए ट्रोल करते रहते हैं.
Don’t feel bad about your life. Just remember @juniorbachchan still lives with his parents. Keep hustling everyone!
— Ybn (@stillyoungest) April 17, 2018
Yes! And it’s the proudest moment for me to be able to be there for them, as they have for me. Try it sometime, you might feel better about yourself.
— Abhishek Bachchan (@juniorbachchan) April 17, 2018
इतना ही नहीं जब अभिषेक बच्चन के किसी फॉलोवर ने लिखा की अभिषेक ऐसे लोगों को जवाब ही क्यों दे रहे है क्यूंकि इन लोगों को सिर्फ अटेंशन चाहिए, तो अभिषेक ने उन्हें जवाब देते हुए लिखा की कुछ लोगों को उनकी सही जगह दिखानी पड़ती है.
Why would you even reply mr bachchan?? That’s what they need “attention”..
— Aryendra Parashar (@ap_aryendra) April 17, 2018
Sometimes
they need to be put in place.— Abhishek Bachchan (@juniorbachchan) April 17, 2018
याद दिला दें जब किसी ने ट्विटर पर इसी तरह आराध्या को हमेशा अपनी माँ के साथ घूमने के लिए ट्रोल की था, उस वक़्त भी अभिषेक ने उस इंसान को ऐसे ही करारा जवाब दिया था।
