दीपिका पादुकोण एक स्टेट लेवल बैडमिंटन प्लेयर और एक सुपर मौडल हैं। बॉलीवुड की leggy less दीपिका फिट रहने के लिए अपने वर्क आउट रूटीन और डाइट प्लान को स्ट्रिकटली फॉलो करती हैं चाहे वह कितनी भी व्यस्त क्यो न हों। उनका कहना है कि रोज की एक्सर्साइज़,योगा और अच्छा खाना उनकी इमेज को दर्शकों के बीच और भी अच्छा बनाती है। दीपिका का कोई पर्सनल ट्रेनर नहीं है लेकिन जब कभी भी उन्हें जरूरत होती है वे यास्मिन करचिवाला से कंसल्ट करती हैं। आइये जानते हैं इस परफेक्ट फ़िटनेस को पाने के लिए दीपिका क्या-क्या करती हैं –
लाइट एक्सर्साइज़ है पसंद :
दीपिका रोज जिम जाने के बजाय सिम्पल एक्सर्साइज़ करना पसंद करती हैं। लेकिन जब भी वे बाहर होती हैं या एक्सर्साइज़ नहीं कर पाती तब वो जिम जाकर अपना रूटीन मेंटेन करती हैं। जब भी वो जिम जाती हैं कार्डियो एक्सर्साइज़ के साथ साथ लाइट वेट ट्रेनिंग भी करती हैं।
योगा करना है पसंद :
दीपिका रोज सुबह योग करना पसंद करती हैं। वे फ़िटनेस और मानसिक शांति के लिए योगा जरूर करती हैं। उन्होने योगा को फिट रहने के लिए खास मंत्र बताया है। वे कभी भी अपने योगा सेशन को मिस नहीं करतीं। उनका कहना है कि “योग करने के बाद आप आपने आपको फिट,लाइट और रिलेक्स महसूस करते हैं।” उनके योगा रूटीन की शुरुआत सूर्य नमस्कार से होती है उसके बाद वे विभिन आसनों को करती हैं। अंत में वे कुछ देर मेडिटेशन जरूर करती हैं जो उन्हें दिन भर फ्रेश और हैल्दी रखता है।
पिलाटेज से रखती हैं खुद को फिट :
दीपिका को पिलाटेज करना भी बहुत पसंद है। वो कहती हैं कि इससे उनकी कोर की बेहतर एक्सर्साइज़ होती है और साथ में वो स्ट्रेचिंग भी करती हैं। दीपिका ने इसे अपने डेली के वर्क आउट में शामिल किया है। इसके अलावा उन्हें रनिंग से ज्यादा वॉक करना काफी पसंद है। वे रोज आधे घंटे जरूर वॉक करती हैं।
डांस से है प्यार :
जब किसी एक्सर्साइज़ करने का मन न हो या वो बोर महसूस कर रही होती हैं तो वे डांस करती हैं। यह भी एक बहुत अच्छी एक्सर्साइज़ है जो उन्हें फिट रखती है।
पेरफ़ेक्ट डाइट है ज़िंदगी का इंपोर्टेंट हिस्सा :
दीपिका अपनी डाइट को बहुत सीरियसली फॉलो करती हैं। वे सुबह ब्रेक फास्ट में दो एग व्हाइट और लो फैट मिल्क लेती हैं कभी कभी उपमा, डोसा, इडली भी लेती हैं। दोपहर में वे दो चपाती और ग्रिल्ड फिश और सलाद लेती हैं, स्नेक्स में नट्स और फ़िल्टर कॉफी लेना उन्हें पसंद है। डिनर में वे हल्का ही खाती हैं, खासकर नॉन वेज खाना अवॉइड करती हैं।
