The Hindi Womens magazines on Fashion, Beauty, Entertainment, Travel, Health, Parenting , cookery religion , astrology – daily dose for the smart housewife.
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की जोड़ी में किसी को भी अपनी लोकप्रियता के लिए दूसरे की जरूरत नहीं है लेकिन फिर भी ये दोनों एक दूसरे के पूरक हैं। अनुष्का इंडस्ट्री की बेहतरीन एक्ट्रेस हैं, जबकि विराट क्रिकेट के दुनिया के बेहतरीन खिलाड़ी और इंडियन क्रीकेट टीम के ऐसे कप्तान जिनके नाम कई रिकॉर्ड्स दर्ज हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं ये दोनों पहली बार कैसे मिले, पढ़िए
ऐड फिल्म से हुई शुरूआत
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की दोस्ती साल 2013 में एक शैम्पू के ऐड शूट के समय से हुई थी। इसके बाद इन दोनों की दोस्ती परवान चढ़ी और दोनों को अकसर साथ में स्पॉट क्या जाने लगा। वैसे इन दोनों ने मीडिया के बार-बार पूछने पर भी इस रिलेशनशिप के लिए हामी नहीं भरी।
चलता रहा मिलने का सिलसिला
फिर इनके अफेयर की चर्चाओं ने उस समय ज़ोर पकड़ा जब साल 2014 में साउथ अफ्रिका दौरे से लौटने पर विराट मुम्बई एयरपोर्ट से सीधे अनुष्का शर्मा के घर गए, जबकि बाकी टीम होटल गई। बता दें, एयरपोर्ट पर अनुष्का ने खुद अपनी कार विराट को रिसीव करने के लिए भेजी थी।
फिर अनुष्का विराट से मिलने न्यूज़ीलैंड पहुंची जहां विराट पहले से ही टीम के साथ टूर्नामेंट पर थे। वहां इन दोनों को साथ घूमते और एंजॉय करते कई बार देखा गया। इसी साल विराट अनुष्का से मिलने श्री लंका गए जहां वो बॉम्बे वेल्वेट की शूटिंग कर रही थी। फिर अनुष्का के 26वे बर्थडे पर विराट उदयपुर पहुंचे जहां अनुष्का फिल्म पीके की शूटिंग कर रही थी।
वैसे इन दोनों ने पहली बार अपने रिलेशनशिप की सीरियसनेस लोगों को तब दिखाई जब दोनों साथ में सुपरलीग मैच देखने गए। इसके तुरंत बाद इसी साल एक मैच में एक माइलस्टोन अचीव करने के बाद विराट ने अनुष्का की ओर फ्लाइंग किस करके अपने फैन्स, क्रिकेट लवर्स और मीडिया सब के सामने अपने रिलेशनशिप की हामी भर दी। इसी समय विराट ने अपने एक इंटरव्यू में ये भी कहा कि जो भी है सबके सामने है, हमारे पास छुपाने जैसा कुछ भी नहीं है। अनुष्का ने भी अपने एक इंटरव्यू में कहा कि हमलोग कुछ भी छुपा नहीं रहे हैं। हम दोनों किसी नॉर्मल यंग लोगों की तरह बिहेव कर रहे हैं।
ब्रेकअप का दर्द भी सहा
फिर ऐसी खबरें भी आने लगी कि एक मेन्स मैगज़ीन में अनुष्का की बोल्ड तस्वीरें पसंद नहीं आई और इस बात को लेकर दोनों में काफी झगड़ा भी हुआ। फिर धीरे-धीरे इन दोनों के अलग होने की खबरें भी आने लगी। जब इनके फैन्स ये मानने लगते कि ये दोनों अलग हो चुके हैं, ये दोनों किसी न किसी मैके पर साथ पहुंचकर सारी अफवाहों पर विराम लगा देते। लेकिन फिर एक ऐसे समय आया जब इन दोनों ने एक दूसरे को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो करके प्रूव कर दिया कि इन दोनों का ब्रेकअप हो ही गया है। सूत्रों के अनुसार इन दोनों के अलग होने की बड़ी वजह ये थी कि विराट जल्दी सेटल करना चाहते थे, जबकि अनुष्का का फोकस उनके करियर पर था।
वैसे साल 2016 में इन दोनों के साथ आने की खबरों ने फिर से ज़ोर पकड़ा और इन दोनों को साथ स्पॉट भी किया गया। ये दोनों युवराज सिंह और हेजल कीच की शादी में साथ पहुंचे और फिर से अपने फैन्स को साथ होने का संदेश दिया।
वैसे ब्रेकअप के बाद साथ आने पर विराट अपने रिलेशनशिप को लेकर पहले से ज्यादा ओपन हो गए हैं और उन्होंने अपने इंटरव्यूज़ में अनुष्का को अपनी लेडी लक भी बताया। दोनों ने साथ में कई ईवेंट्स अटेन्ड किया और अब चर्चाएं हैं कि ये दोनों जल्द ही परिणय सूत्र में बंधने वाले हैं।
शादी के बारे में अनुष्का ने एक मैगज़ीन में दिए अपने इंटरव्यू में कहा भी था कि शादी करने के लिए तैयार हैं, लकिन कब करेंगी ये उन्हें नहीं पता है। अपनी शादी के बारे में बात करते हुए उन्होंने ये भी कहा कि मैं छोटे पैमाने पर शादी करूंगी, लेकिन पूरे ट्रेडिशनल तरीके से करूंगी।