सबसे एकांत मंदिर माना जाता है तिब्बत का रितुओ मंदिर: Buddha Rituo Temple
Buddha Rituo Temple

राजधानी से 100 किमी दूर झील के टापू पर है मंदिर

यहां अहवांग पिनकुओ नाम का इकलौता भिक्षु साधना करता है।

Buddha Rituo Temple: दुनिया की चहल-पहल से दूर शांति और सुकून की तलाश में क्या कोई अकेले टापू पर रहने जा सकता है। तिब्बत में यमद्रोक झील पर बने टापू पर एक बौद्ध मंदिर है। यह झील राजधानी ल्हासा से 100 किमी दूर है। इस बौद्ध मंदिर का नाम रितुओ है। रितुओ का तिब्बती में मतलह होता है पहाड़ का पत्थर। इस मंदिर को तिब्बत का सबसे एकांत मंदिर भी कहा जाता है। दिलचस्प बात यह है कि यहां अहवांग पिनकुओ नाम का इकलौता भिक्षु साधना करता है। मान्यता है कि सदियों पुरानी चट्टान पर बने मंदिर में सभी बीमारियों को ठीक करने की शक्ति है।