बॉलीवुड के सारे फेमस सितारे, जो अपने हैट्रिक शेड्यूल के कारण अपने अपनों के लिए टाइम नहीं निकाल पाते थे।  आज इन दिनों में अपने अपनों के साथ जबरदस्त तरीके से मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं। इस फेहरिस्त में जो सबसे पहला और फेमस नाम है वो और किसी का नहीं इंडस्ट्री के छोटे नवाब की शहजादी “सारा अली खान का है।

भाई के साथ मस्ती करती हुई डाली वीडियोज-

क्वांटाराइन के इन पलों का सबसे ज्यादा लुफ्त उठाता अगर कोई दिख रहा है तो वह हैं अपकमिंग स्टार “सारा अली खान। सारा अली खान के बारे में एक चीज और मशहूर है कि वह अपने भाई के साथ बहुत ही क्लोज हैं। आये दिन वह अपने भाई “इब्राहिम अली खान के साथ मस्ती भरे पलों को इंस्टा या अपने ट्विटर वॉल पर पोस्ट करतीं रहती हैं। ऐसे में क्वांटाराईन के इन पलों को भी वह अपने भाई इब्राहिम के साथ जबरदस्त तरीके से इंजॉय कर रही हैं। हाल ही में उन्होंने इंस्टा पर एक वीडियो डाला है, जिसमें वह अपने भाई के साथ एक काफी ही  इंट्रेस्टिंग गेम खेलती नजर आ रही हैं। उन्होनें इस वीडियो को शेयर करते हुए यह भी लिखा है कि आप भी कर सकते हो इस फन लविंग गेम को ट्राई।

लोगों ने कहा क्यूट सिबलिंग्स-

इस प्यारे से वीडियो को देख बहुत से लोगों ने अपने-अपने रिएक्शन्स दिए हैं। लोगों को भाई-बहन की यह जोड़ी काफी ही क्यूट लगी है। बातें अगर बीते दिनों की, की जाए तो कुछ दिनों पहले ही सारा ने अपने कत्थक डांस के कुछ स्टेप्स के वीडियोज और एक मस्ती भरे डांस के वीडियोज भी शेयर किये थे।  ये वीडियोज भी जबरदस्त तरीके से वायरल हुआ था।
वर्कफ्रंट पर है सारा की यह दो बड़ी फिल्में –
इनके अगर वर्कफ्रंट की बात की जाए तो इनकी अपकमिंग दो बड़ी फिल्म है ‘कुली नंबर वन’ जिसमें इनके साथ हैं ‘वरूण धवन’ और साथ ही इनकी एक और बड़ी फिल्म ‘अतरंगी रे’ कतार में हैं। अभी हाल ही में सारा अली खान ने अपनी कमाई गई राशि की बचत राशि में से एक बहुत बड़ा हिस्सा डेली वेजेज मजदूरों के लिए “पी एम रिलीफ फंड” में डाला है। सारा बहुत तेजी से ऑडियंस के बीच अपनी क्यूट अदाओं से जगह बनाने में कामयाब हो रही हैं।

यह भी पढ़िए-