Ibrahim Ali khan with bua Saba Ali Pataudi and Palak Tiwari
Ibrahim Ali khan with bua Saba Ali Pataudi and Palak Tiwari

Summary: इब्राहिम और पलक की नज़दीकियों पर सबा की चुप्पी टूटी या गलती से हुआ इशारा?

हाल ही में सबा अली खान पटौदी द्वारा एक्ट्रेस पलक तिवारी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए एक सोशल मीडिया पोस्ट शेयर किया गया, जो कुछ ही घंटों में डिलीट कर दिया गया। यह पोस्ट खास इसलिए थी क्योंकि पलक लंबे समय से इब्राहिम अली खान के साथ डेटिंग की अफवाहों में हैं।

Palak and Ibrahim Relation: बॉलीवुड की गलियों में रिश्तों की चर्चाएं आम बात हैं, लेकिन कुछ रिश्ते ऐसे होते हैं जो ऑफिशियल कन्फर्मेशन के बिना ही चर्चा में छा जाते हैं। ऐसा ही एक रिश्ता है सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान और एक्ट्रेस श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी के बीच, जिनकी नजदीकियों की चर्चा लंबे समय से चल रही है। हाल ही में इस अफवाह को एक नई हवा तब मिली, जब इब्राहिम की बुआ सबा अली खान पटौदी ने पलक को जन्मदिन की बधाई देते हुए एक पोस्ट शेयर की और बाद में डिलीट भी कर दी।

Ibrahim Ali Khan's Aunt Saba Shares Birthday Post For Palak Tiwari, Deletes Post Later
Ibrahim Ali Khan’s Aunt Saba Shares Birthday Post For Palak Tiwari, Deletes Post Later

सबा अली खान ने इंस्टाग्राम पर पलक की एक बेहद स्टाइलिश फोटो शेयर करते हुए लिखा, “प्यार और आशीर्वाद से भरा सबसे खुशहाल जन्मदिन।” यह संदेश अपने आप में तो एक नॉर्मल शुभकामना लग सकता है, लेकिन बात तब दिलचस्प हो जाती है जब यह पोस्ट उस लड़की के लिए हो जो आपके भतीजे की कथित प्रेमिका हो। इस पोस्ट को बाद में हटाया जाना इस बात की ओर इशारा करता है कि शायद सैफ का परिवार अभी भी इस रिश्ते को सार्वजनिक रूप से स्वीकारने में हिचकिचा रहा है।

पलक और इब्राहिम को कई बार साथ में देखा गया है, कभी किसी पार्टी में, तो कभी किसी फिल्म प्रीमियर पर। हाल ही में जब पलक, इब्राहिम और सारा अली खान के साथ उनके डेब्यू फिल्म प्रीमियर पर नजर आईं, तो यह कई लोगों की नजरों से छिपा नहीं रह सका। फैंस ने तुरंत अंदाजा लगा लिया कि पलक सिर्फ दोस्त नहीं, बल्कि परिवार के काफी करीब हैं। इब्राहिम की बहन सारा से भी पलक की दोस्ती की झलक इस मौके पर देखने को मिली, जिसने अफवाहों को और मजबूती दे दी।

सबा अली खान का सोशल मीडिया प्रोफाइल आमतौर पर उनके परिवार के पलों से भरा होता है, कभी तैमूर की तस्वीरें, कभी इब्राहिम के बचपन की झलकियां तो कभी करीना की बर्थडे पोस्ट तो कभी मां शर्मिला और बहन सोहा की प्यारी तस्वीरें। लेकिन वह बेहद सावधानी से अपने पोस्ट्स को शेयर करती हैं। ऐसे में पलक को जन्मदिन की शुभकामना देना और फिर उसे हटाना, यह साफ संकेत देता है कि इस रिश्ते को लेकर कुछ ‘चल’ जरूर रहा है।

पलक तिवारी फ़ेमस टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी की बेटी हैं, ने सलमान खान के साथ ‘किसी का भाई किसी की जान’ से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया। वह फिल्म “भूतनी” में भी नजर आ चुकी हैं। इनका एक गाना “बिजली बिजली” खूब पॉपुलर हुआ था। वहीं इब्राहिम ने करण जौहर की ओटीटी फिल्म ‘नादानियां’ में खुशी कपूर के साथ एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा। दोनों के करियर की शुरुआत एक दूसरे के लगभग साथ ही हुई है, और शायद यही समानता उन्हें एक दूसरे के करीब भी लाई हो।

स्पर्धा रानी ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के लेडी श्रीराम कॉलेज ने हिन्दी में एमए और वाईएमसीए से जर्नलिज़्म की पढ़ाई की है। बीते 20 वर्षों से वे लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट लेखन में सक्रिय हैं। अपने करियर में कई प्रमुख सेलिब्रिटीज़ के इंटरव्यू...