The Hindi Womens magazines on Fashion, Beauty, Entertainment, Travel, Health, Parenting , cookery religion , astrology – daily dose for the smart housewife.
आयशा टाकिया’ इंडस्ट्री का एक ऐसा नाम जो बहुत कम समय में ही लाखों दिलों की चाहत बन गई। पर जितनी जल्दी इन्हें सक्सेस मिला उतनी ही जल्दी इन्होंने अपने आपको बॉलीवुड की दुनिया से अलविदा भी कर लिया। आइए जानें आज उनके बर्थडे पर उनसे जुड़ी उनकी कुछ स्पेशल बातें-
आज मना रहीं अपना 34वां जन्मदिन-
10 अप्रैल 1988 को गुजरात में जन्मीं आयशा टाकिया ‘कम्पलॉन गर्ल’ के नाम से भी मशहूर हैं। उन्होनें चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर 90 के दशक में कम्पलॉन के विज्ञापन में काम किया और बहुत छोटी सी उम्र में ही सबकी चहेती बन गई। इन्होनें 15 साल में ही एक्टिंग की दुनिया में अपनी एंट्री कर ली थी। आज आयशा अपना 34 वां जन्मदिन मना रहीं हैं।
फिल्म ‘सोचा ना था’ से की शुरूआत-
फिल्म ‘सोचा ना था’ एक सिंपल क्यूट लव स्टोरी 2005 में आई थी। उन दिनों आयशा मात्र पंद्रह साल की थीं। हालांकि उनकी पहली डेब्यू फिल्म “टार्जन द वंडर कार बनीं क्योंकि सोचा ना था को बनने में काफी समय लग गया और यही वह वजह बनी कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल ना दिखा पाई। ‘टार्जन’ फिल्म के लिए इन्हें बेस्ट डेब्यू का अवॉर्ड भी मिला। उसके बाद इन्होंने कुल 21 फिल्में की लेकिन इन्हें पहचान मिली फिल्म ‘वांटेड’ से।
समाजवादी पार्टी के नेता ‘अबू आजमी’ के बेटे ‘फरहान आजमी’ से की शादी-
2009 में फिल्म वांटेड में सलमान खान के साथ बनीं इनकी जोड़ी को दर्शकों का ढ़ेर सारा प्यार मिला लेकिन अचानक ही आयशा ने उन्हीं दिनों अपनी शादी की बात से सबको चौंका दिया। उन्होनें समाजवादी पार्टी के दिग्गज नेता अबू आजमी के बेटे फरहान आजमी से शादी कर ली। ऐसी अफवाहें भी आईं कि उन्होनें शादी के लिए अपना धर्म परिवर्तन भी किया था हालांकि इस बात में कितनी सच्चाई यह आज तक किसी को पता ना चला।
बहुत कम समय में ही इंडस्ट्री को कह दिया बाय-बाय-
अगर इनकी कुछ चुनिंदा बेहतरीन फिल्मों की बात की जाए तो साल 2006 में आई नागेश कुकुनूर की फिल्म ‘डोर’ में इनके काम की बहुत सराहना हुई। साथ ही इन्होनें इंडस्ट्री में आते ही फिल्म फेयर का बेस्ट डेब्यू अवार्ड भी अपने नाम किया। ये ‘पेटा इंडिया’ के एड में भी दिखी और जब से इन्होंने यह एड किया तब से इन्होनें खुद को शाकाहारी घोषित कर दिया। साल 2006 में ये ‘मोस्ट डिजाइरेबल वुमेन ऑफ इंडिया’ के लिस्ट में भी शुमार हुईं। साल 2000 में यह फाल्गुनी पाठक के एलबम सांग ‘मेरी चुनर उड़- उड़ जाये’ में भी दिखीं और लोगों ने इनके मासूम चेहरे के वजह से इस सांग को और भी ज्यादा पसंद किया। यहां तक कि इन्होनें हॉलीवुड की फिल्म ‘ए नाइट विद किंग’ में भी काम किया। इतने कम समय में इतनी सारी उपलब्धियों के बाबजूद भी इन्होनें इंडस्ट्री को बहुत जल्दी अलविदा कह दिया।
विवादों से है पुराना नाता-
चाहे अपने ससुर के साथ रेप के मसले पर हुआ विवाद हो या, खुद की प्लास्टिक सर्जरी पर जबरदस्त तरीके ट्रोल होना या शादी के मसले पर ली गई धर्म परिवर्तन की बात। मीडिया ने इन्हें हमेशा ही विवादों में घेरना चाहा लेकिन इन्होंने अपने जीवन में इन अफवाहों को कभी हद से ज्यादा तरहीज नहीं दी।