बॉलीवुड इंडस्ट्री के स्टार्स और सुपर स्टार्स अपनी लाइफस्टाइल के लिए जाना जाता है। गौरतलब है कि, बॉलीवुड का हर स्टार एक शानदार लाइफस्टाइल जीता है। साथ ही अगर स्टार्स की जोड़ियों की बात की जाए तो कुछ सितारों ने बॉलीवुड में ही अपना कनेक्शन ढूंढ लिया है तो वहीं कुछ ऐसे स्टार्स भी है जो बॉलीवुड से हट कर बिजनेसमैन को अपना जीवन साथी बनाया है। वहीं आज हम आपको बॉलीवुड के कुछ ऐसे ही कपल से मिलाने जा रहे है। आज हम अपनी इस पोस्ट में आपको बॉलीवुड की उन अदाकाराओं के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने लक्जरी लाइफ जीने के लिए अमीर और सक्सेसफुल बिजनेसमैन का हाथ थामा।

 

सोनम कपूर

View this post on Instagram

A post shared by Sonam K Ahuja (@sonamkapoor)

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर एक स्टारकिड है सोनम के पिता अनिल कपूर आज भी बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेताओं की लिस्ट में आते है। वहीं मशहूर अभिनेता की मशहूर अभिनेत्री ने 8 मई, 2018 को अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड आनंद आहूजा के साथ शादी के बंधन में बंधी। आपको बता दें कि, आनंद एक इंटरप्रेन्योर और बिजनेसमैन हैं। साथ ही संपत्ति की बात करें इस कपल की कुल संपत्ति करीब 4733 करोड़ रुपये है।

 

रानी मुखर्जी

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री रानी मुखर्जी ने भी एक करोड़पति के साथ सात फेरे लिए है। बता दें कि, रानी ने 21 अप्रैल, 2014 को फिल्म निर्माता आदित्य चोपड़ा से शादी की। दोनों की एक बच्ची भी है जिसका नाम आदिरा है जिनका जन्म 9 दिसंबर, 2015 को हुआ था। साथ ही अब इनकी संपत्ति के बारे में जाना जाए तो रानी और आदित्य की कुल संपत्ति लगभग 6,500 करोड़ रुपये है।

 

ईशा देओल

बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी की बेटी ईशा देओल ने एक हीरा व्यापारी से शादी की है। बता दें कि, ईशा ने अपने बचपन के दोस्त भरत तख्तानी से 2012 में शादी की थी। भरत एक हीरा व्यापारी हैं और उनकी R.G. Bangle Pvt. Ltd नाम की एक बड़ी कंपनी हैं। उनके 2 बच्चे है राध्या और मिराया हैं।  रिपोर्ट्स की माने तो इनकी कुल संपत्ति करीब 136 करोड़ रुपये है।

 

जूही चावला

View this post on Instagram

A post shared by Juhi Chawla (@iamjuhichawla)

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री जूही चावला को आज हर कोई जनता है। वहीं उनकी शादीशुदा जिंदगी की बात की जाए तो उन्होंने दिसंबर 1995 में मेहता ग्रुप के मालिक जय मेहता के साथ शादी की थी। जूही और जय के दो बच्चे है जिनका नाम जाह्नवी मेहता और अर्जुन मेहता हैं। वहीं रिपोर्ट्स के अनुसार जूही और जय की कुल संपत्ति करीब 254 करोड़ रुपये है।

 

असिन थोट्टुमकल

‘गजनी’ और ‘रेडी’ जैसी सुपरहिट मूवीज में काम कर चुकी अभिनेत्री असिन थोट्टुमकल अब फ़िल्मी जगत से दूर है। आपको बता दें कि, असिन ने 19 जनवरी, 2016 को माइक्रोमैक्स के को-फाउंडर राहुल शर्मा के साथ शादी की थी। जिसके बाद अक्टूबर 2017 में दोनों को दो बच्चियों हुई। बता दें कि, असिन और राहुल की कुल संपत्ति लगभग 1460 करोड़ रुपये है।

 

आयशा टाकिया

आयशा टाकिया बॉलीवुड और टॉलीवूड दोनों इंडस्ट्री में नाम कमा चुकी है हालांकि अब ये भी फ़िल्मी जगत से दूर हो चुकी है। बता दें कि, एक्ट्रेस आयशा टाकिया ने 1 मार्च 2009 को एक मेगा होटल व्यवसायी फरहान आजमी से शादी की थी। दोनों की कुल संपत्ति लगभग 72 करोड़ रुपये बताई जाती है।

 

सना खान

टीवी एक्ट्रेस सना खान ने 19 नवंबर, 2020 को मुफ्ती अनस सैयद से निकाह किया था। वहीं दोनों की शादी के बाद सोशल मीडिया पर इनकी चर्चाएं कई महीनों तक चली। दोनों के फैन्स उनकी अचानक शादी से आश्चर्यचकित थे। वहीं दोनों की जोड़ी को लेकर भी दोनों को काफी ट्रोल किया। साथ ही इस जोड़े की कुल संपत्ति का अंदाजा लगाया जाए तो इनकी संपत्ति लगभग 73 करोड़ रुपये बताई गई है।

 

शिल्पा शेट्टी

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी आज लाखों लोगों की आइडियल है। वहीं शिल्पा ने 22 नवंबर, 2009 को एक ब्रिटिश बिजनेसमैन राज कुंद्रा के साथ शादी की थी। बता दें कि, राज कई कम्पनीयों के मालिक हैं और एक आईपीएल टीम के भी मालिक हैं। राज और शिल्पा के दो बच्चे हैं जिनका नाम वियान राज कुंद्रा और समीशा शेट्टी कुंद्रा है। दोनों की कुल संपत्ति लगभग 134 करोड़ रुपये आंकी गई है। हालांकि अभी राज कुंद्रा जेल में है उनके ऊपर अश्लील फिल्म बनाने का आरोप है।

 

 

यह भी पढ़े। 
Celebrity Beauty Tips - आपकी आंखो को और सुन्दर बनाएंगे प्रियंका के ये आई मेकअप लुक्स, जरूर करें ट्राई 
बॉलीवुड से जुड़े हमारे लेख आपको कैसे लगे? अगर आपको किसी सेलिब्रिटी के बारे में जानना हैं या हमारे कोई लेख आपको पसंद आया हो तो आप अपनी प्रतिक्रियाएं जरूर भेेजें।  हमें ई-मेल कर सकते हैं- editor@grehlakshmi.com