‘बेहद 2’ में एक बार फिर जेनिफर अपने माया के किरदार में दर्शकों को डराने के लिए तैयार हैं। प्रोमों में दिखाया गया है कि जेनिफर जमीन पर काले कपड़ों में बैठी दिख रही है और जमीन को गुस्से में खरोंचती नरज आ रही हैं। फिर अलार्म घड़ी हाथ में पकड़ी हुई दिखती है। घड़ी से खेलते हुए उसके हाथ में स्कैच लग जाते हैं और इसलिए वह घड़ी को जोर से पटक देती है।
इसके बाद वह कहती हैं, ‘अक्सर ये सोचकर नींद नहीं आती कि कोई चेन से सो रहा है। एक डॉयलॉग यह बोला जाता है कि ‘प्यार की हद होती है, नफरत की नहीं।’ बता दें कि जेनिफर ने इस प्रोमो वीडियो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। जहां पिछले सीजन में मेल लीड में कुशाल टंडन थे। वहीं इस बार शिविन नारंग और आशीष चौधरी, एक्ट्रेस जेनिफर के अपोजिट कास्ट किए गए है।
ये भी पढ़े-
