फिल्म की स्क्रीनिंग के बाद से ही कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज़ इस फिल्म की तारीफ कर चुके हैं। निर्देशक विशाल भारद्वाज समेत फिल्म के सभी मुख्य कलाकारों के काम की तारीफ हो रही है।
 
करीना कपूर ने भी फिल्म की स्क्रीनिंग के बाद इसी तरह कि प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि मैंने इनसे काफी ज्यादा उम्मीदें लगाई थी क्योंकि इस फिल्म में इंडस्ट्री के तीन बेहतरीन कलाकार हैं।  
देखिए क्या कहना है अन्य कलाकारों और फिल्म क्रिटिक्स का-
 



 
 



 
 



बता दें इस फिल्म के बॉक्स ऑफिस पर सफल होने की उम्मीदों के पीछे कई कारण हैं। पहला कारण है इस फिल्म का प्लॉट जिसे तैयार करने में फिल्म के निर्देशक विशाल भारद्वाज को पूरे सात साल लगे हैं। विशाल भारद्वाज ने अब तक कमीने, हैदर, इश्किया और ओंकारा जैसी सुपरहिट और लीक से हटकर फिल्में दी हैं।
 



 
 
इस फिल्म से कंगना लगभग एक साल बाद बड़े पर्दे पर फिर दिखने वाली हैं। इसके पहले कंगना इमरान खान के साथ फिल्म ‘कट्टी-बट्टी’ में दिखी थी जो कि बॉक्स ऑफिस पर चल नहीं पाई थी। इतना ही नहीं इस फिल्म में पहली बार शाहिद कपूर और सैफ अली खान एक साथ स्क्रीन शेयर करेंगे। हालांकि रियल लाइफ में इन दोनों का नाम कई बार करीना कपूर के संदर्भ में साथ आ चुका है और अब इसी तरह का कुछ सीक्वेंस फिल्म में भी होगा जब दोनों एक ही लड़की से प्यार कर बैठेंगे। 
 
कुछ ऐसा है फिल्म का प्लॉट
फिल्म में शाहिद कपूर एक सैनिक हैं, सैफ अली खान फिल्म निर्देशक और कंगना राणावत बनी हैं एक स्टंट वुनम जिसका नाम जूलिया है। सैफ और शाहिद दोनों को जूलिया से प्यार हो जाता है। फिल्म की कहानी वर्ल्ड वॉर 2 की पृष्ठभूमि पर आधारित है।