कहानी
बाजीराव (रनवीर सिंह) जिसकी ख्वाहिश वो पूरी दिल्ली पर कब्जा। इस दौरान राजा छत्रसाल (बेंजामीन गिलाली) की बेटी मस्तानी (दीपिका पादुकोण) बुंदेलखंड की रानी है वह बुदेलखंड के लिए बाजीराव से मदद के लिए आती है। और बाजीराव भी मस्तानी के प्रतिद्वंद्वियों को पराजित कर देता है और इसी दौरान बाजीराव और मस्तानी की प्रेम कहानी शुरु हो जाती है। इसके अलावा बाजीराव की पत्नी काशीबाई (प्रियंका चोपड़ा) भी बाजीराव की प्रेम दीवानी है। फिल्म में कई गजब के उतार चढ़ावों के बीच कहानी अपनी खूबसूरती बनाए रखने में कामयाब होती है।
शाही एक्टिंग
जब भी एनर्जी की बात होती है तो हम रनवीर सिंह को नज़र अंदाज़ नहीं कर सकते है। गजब की एनर्जी के साथ रनवीर सिंह बाजीराव की भूमिका में जान डालते नज़र आए। तो वहीं मस्तानी दीपिका का जवाब नहीं। प्रियंका हमेशा की तरह इस बार भी दमदार रहीं। तो वहीं बाकी कलाकार भी अपनी भूमिका के साथ न्याय करते नज़र आए।
दमदार डायरेक्शन
भव्य सेट,अलग सी कहान और अपनी हर फिल्म में एक नया एक्सपेरिमेंट करने में भंसाली को महारथ हासिल है। और एक बार फिर भंसाली ने एतिहासिक ड्रामे को प्यार और वॉर में पिरोकर जिस तरह पर्दे पर शाही अंदाज़ में पेश किया है वह कमाल का है।
म्यूजिक शानदार
बाजीराव मस्तानी का बेहतरीन म्यूजिक खुद संजय लीला भंसाली ने दिया है। फिल्म के सभी गाने पहले से ही काफी लोकप्रिय हो गए थे।
रेटिंग
हमारी तरफ से इस भंसाली की इस खास शाही पेशकश बाजीराव मस्तानी को मिलते हैं 4.5 स्टार
