क्या है कहानी –
यह 14 लोगों के एक परिवार की कहानी है, जो अपने बड़े भय्या ऊर्फ प्रियांशु जोरा के लिये परफेक्ट दुल्हनियां की तलाश कर रहे इस शो के विषय में बताते हुये प्रियांशु ने कहा, ‘‘सोनी एन्टरटेनमेंट टेलीविजन की नई सिरीज बड़े भैय्या की दुल्हनियां का हिस्सा बनकर मुझे बेहद खुशी हो रही है। यह बेहद प्यारा कॉन्सेप्ट है और मुझे पूरा भरोसा है कि हर कोई इससे जुड़ाव महसूस करेगा। मैं कुछ ऐसा करना चाहता था, जिसमें मुझे न सिर्फ परफॉर्म करना पड़ें, बल्कि मुझे कुछ सीखने को भी मिले। यह प्रोजेक्ट मेरे लिये बिल्कुल सही है। मुझे पूरा भरोसा है कि यह एक अनोखा सफर होने वाला है।‘‘
प्रियांशु शो में एक युवा, जिम्मेदार और मेहनती लड़के अभिषेक का किरदार निभाते नजर आयेंगे, जिसका ताल्लुक एक बड़े परिवार से है। उनका किरदार उनके डेब्यू शो में निभाई गई भूमिका से बिल्कुल विपरीत है।

अपने किरदार के बारे मे क्या सोचते हैं प्रियांशु
इस बारे में विस्तार से बताते हुये प्रियांशु ने कहा, ‘‘मेरे पहले शो में मेरा किरदार एक आलसी शख्स का था। वह अभिषेक की तरह कभी भी बेहद जिम्मेदार नहीं था। वास्तव में अभिषेक अपने परिवार में एकमात्र मेहनती इंसान है, जबकि सभी लोग आलसी हैं। यह कर्म की तरह है। मैंने अपने पहले शो में काम नहीं किया था और मैं अब सारे काम कर रहा हूं।‘‘
उनका शानदार परफॉर्मेंस देखें, ‘बड़े भैय्या की दुल्हनियां‘ में जल्द ही सिर्फ सोनी एन्टरटेनमेंट टेलीविजन पर।
