सारा अली खान ने हाल ही में अपने एक इंटरव्यू में नेपोटिज़्म के नाम पर उन्हें ट्रोल करने वालों को जवाब देते हुए कहा है कि वो खुद को इस शब्द से दूर समझती हैं। सारा ने कहा कि उन्हें लगता है कि अपनी दो फिल्मों के बिज़नेस और क्रिटिक्स के रिव्यू को देखने के बाद वो ये कह सकती हैं कि उनमें वो सारी बात है जो किसी को बॉलीवुड में रहने के लिए चाहिए।
 



 
सारा ने कहा कि मैं खुद को लकी मानती हूं कि मैं सैफ अली खान और अमृता सिंह की बेटी हूं, लेकिन अपनी फिल्मों से अब मैं अपनी पहचान बनाने जा रही हूं। मुझमें मेरा अस्तित्व भी है और जब आपके काम को सराहा जाने लगे तो आप नेपोटिज़्म से अलग हो जाते हैं। सारा ने पिछले साल बॉलीवुड में डेब्यू किया था और अब तक उनकी दोनों ही फिल्में केदारनाथ और सिम्बा बॉक्स ऑफिस पर सफल रही हैं।