सामग्री
  • 250 ग्राम पनीर
  • 10 भिगोए हुए काजू
  • 1-1 अदरक और लहसुन पेस्ट
  • 1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • 1 चम्मच धनिया पाउडर
  • हरी मिर्च स्वादानुसार
  • 1 बड़ी इलाइची
  • 2 हरी इलाइची
  • 2 कप लाल टमाटर पेस्ट
  • 1 दालचीनी
  • नमक स्वाद अनुसार
  • 2 तेजपत्ता
  • 2 चम्मच फ्रेश क्रीम
  • 2/3 चम्मच ग्राम मसाला पाउडर
  • 1 चम्मच कस्तूरी मेथी
  • बटर
 
पनीर लबाबदार बनाने की विधि
  • पनीर को क्यूब्स में काट ले।
  • काजू, दालचीनी, बड़ी इलाइची और हरी इलाइची का पेस्ट बना ले।
  • एक कढ़ाई में बटर डालकर, तेजपत्ता और कटा हुआ पियाज़ भुने ले, और तब तक भुने जबतक पियाज़ भूरे रंग के न हो जाये।
  • इसके बाद टमाटर पेस्ट, और बाकि बचे हुए मसाले डालकर अच्छे से पकाए। और तब तक पकाये जब तक मसलों में से तेल न छोड़ दे।
  • मसाले पकाते पकाते आप इसमें काजू का पेस्ट डालना न भूले, काजू के साथ
  • सभी मसालों को 3-4 मिनट तक पकाए।
  • मसालों को अच्छे से पकाने के बाद 3/4 कप पानी डालकर, ग्रेवी में उबाल आने दे, उबाल के समय आंच को धीमा ही रखे।
  • इसके बाद काटे हुए पनीर और कस्तूरी के पत्तो को डालकर, अच्छे से मिक्स कर लें, और करीब 7 से 8 मिनट तक अच्छे से पकाए।  अंत में धनिया पत्ता के साथ डिश को गार्निश करे।

ये भी पढ़े-

ब्राउनी बॉटम चीज़ केक

मूंगफली के दही बड़े

पपीते का हलवा