The Hindi Womens magazines on Fashion, Beauty, Entertainment, Travel, Health, Parenting , cookery religion , astrology – daily dose for the smart housewife.
इस दौर में एक बड़ा नाम आता है जूही चावला का। हंसमुख, चंचल, नटखट शोख अदाओं वाली इस अभिनेत्री के किसी जमाने में जलवे हुआ करते थे। आज भी यह अपनी मासूमियत भरी मुस्कुराहट के लिए जानी जाती हैं। इन्होनें बॉलीवुड में निश्चित ही अपनी लंबी पारी के दौरान अपनी बेहतरीन अदायगी के जरिए सिने इंडस्ट्री को एक से बढ़कर एक अच्छी फिल्मों से नवाजा है।
30 सालों का लंबा सफर-
1986 में फिल्म सल्तनत के जरिए इन्होनें जिस सफर की शुरूआत की वो आज तक अनवरत किसी ना किसी रूप में जारी है। हाल ही में वो सोनम कपूर अभिनीत फिल्म एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा में देखी गई हैं। जूही चावला का फिल्मों से और इंडस्ट्री से रिश्ता 30 साल पुराना है। एक लंबी लिस्ट है इनकी फिल्मों की कयामत से कयामत तक, लव लव लव, बेनाम बादशाह, भाभी, बोल राधा बोल, बेवफा से वफा, राजू बन गया जेंटलमैन, लूटेरा, आईना, हम हैं राही प्यार के, अंदाज, साजन का घर, राम जाने, यस बॉस, मिस्टर एंड मिसेज खिलाड़ी, इश्क, डर, डुप्लिकेट, झूठ बोले कौआ काटे, अर्जुन पंडित, फिर भी दिल है हिंदुस्तानी, झंकार बीट्स, आमदनी अठ्ठनी खर्चा रूपया, सलामे इश्क, स्वामी, गुलाब गैंग, चॉक एंड डस्टर, शाहरूख अभिनीत जीरो और ना जाने कितनी ही फिल्मों में इन्होनें कैरेक्टर आर्टिस्ट के जरिए भी अपनी एक अमिट छाप छोड़ी है।
बेहतरीन अदाकारा-
इसमें कोई दो राय नहीं कि जूही चावला एक बेहतरीन अभिनेत्री हैं। उन्होनें हर तरह के किरदार में खुद को ढ़ाला है। चाहे वह मासूम सी अल्हड़ बेफ्रिक सी लड़की का किरदार हो या फिर एक सुलझी हुई पत्नी का किरदार, एक सहयोगी, दोस्तों की दोस्त या फिर डॉक्टर या टीचर हर रोल में वो अपने आप को कुछ ऐसे ढ़ाल लेती हैं कि लगता है जैसे वह रोल उन्हीं के लिए बना हो। गुलाब गैंग में इनके सामने इंडस्ट्री की धक-धक गर्ल खड़ी थी। लेकिन फिर भी इनके द्वारा निभाया इनका निगेटिव किरदार किसी भी मामले में माधुरी के किरदार से कम नहीं। यहां तक कि पूरी फिल्म में जूही अपने अभिनय के मामले में माधुरी पर भाड़ी पड़ती ही दिखीं। लेकिन फिर भी कुछ गलतियां इन से भी हुई हैं।
करिश्मा को बना डाला करिश्मा-
इन्होनें एक इंटरव्यू के दौरान यह कबूला है कि एक समय इनमें भी ईगो आ गया था और इस चक्कर में इन्होनें दो ऐसे बड़े फिल्म को ना कह दिया जो कि आगे चलकर इंडस्ट्री में बड़ी बिग हिट साबित हुई। दिल तो पागल है और राजा हिंदुस्तानी ये दोनों ही ऐसी बेहतरीन फिल्में हैं जिन्होनें करिश्मा को करिश्मा बना दिया। इन दोनों फिल्मों के लिए डॉयरेक्टर की पहली पसंद जूही ही थी लेकिन जूही ने अपनी ही कमजोरियों के कारण इन फिल्मों को अपने हाथ से जाने दिया। बाद में ये दोनों रोल करिश्मा कपूर ने निभाये और बॉलीवुड की उम्दा अभिनेत्रियों में उनका नाम भी शुमार हो गया। तो इस तरह हम यह कह सकते हैं कि करिश्मा को उनके करियर की माइल स्टोन मूवी देने में जूही चावला का एक बहुत बड़ा हाथ रहा है।