इसके बाद उन्होंने सिनेमाजगत में अपना करियर शुरू किया फिल्म ‘दीवाना’ से जो साल 1992 में रिलीज हुई थी। इसके बाद शाहरूख ने अपने फिल्मी कॅरियर में एक नहीं बल्कि कई हिट फिल्में दी हैं। आज हम आपको ऐसे ही 10 सितारों के बारे में जो फिल्मों में आने से पहले टीवी में काम कर चुके हैं।
शाहरुख खान
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम आता है शाहरुख खान का। शाहरुख ने पहली बार ‘फौजी’ सीरियल से अपने करियर की शुरुआत की थी। इस सीरियल का निर्देशन कर्नल राज कपूर ने ही किया था। इसके बाद सर्कस और दिल दरिया में नजर आए।
विद्या बालन
वहीं दूसरा नाम है बॉलीवुड की हॉट एक्ट्रेस विद्या बालन का। विद्या बालन ने साल 1995 में ‘हम पांच’ सीरियल ने अपने करियर की शुरुआत की थी। यह सीरियल सुपरहिट हुआ था। इसके बाद उन्होंने फिल्म ‘परिनीता’ थी जो कि साल 2005 में रिलीज हुई थी।
सुशांत सिंह राजपूत
बॉलीवुड के क्यूट एक्टर्स में शुमार सुशांत सिंह राजपूत आज इंडस्ट्री के हिट स्टार्स में शुमार हैं। बता दें कि उन्होंने टीवी से बॉलीवुड में कदम रखा। सुशांत का पहला सीरियल ‘किस देश में है मेरा दिल’ था। इसके बाद ‘पवित्र रिश्ता’ से उन्हें ज्यादा पहचान मिली। उन्होंने साल 2013 में सुशांत ने ‘काए पो चे’ फिल्म से बॉलीवुड में एंट्री की।
View this post on InstagramHaasil se Hindi Medium tak , villain se popular Hero tak. Thank you #StarScreenAwards2017 !!
इरफान खान
एक्टर इरफान खान ने बॉलीवुड मेें आने से पहले कई टीवी सीरियल्स काम किया है। ‘चाणक्य’, ‘भारत की खोज’, ‘सारा जहां हमारा’, ‘बनेगी अपनी बात’, ‘चंद्रकांता’ जैसे कई शो शामिल है।
आर माधवन
एक्टर आर माधवन ने ‘बनेगी अपनी बात’, ‘घर जमाई’ और ‘सी हॉक्स’ जैसे कई सीरियल में काम किया। इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड में धमाकेदार एंट्री। हालांकि माधवन को पहचान ‘रहना है तेरे दिल में’ फिल्म से मिली।
आयुष्मान खुराना
अब बात करते हैं सपरहिट एक्टर आयुष्मान खुराना की। आयुष्मान ने साल 2002 में ‘पापस्टार्स’ रियलिटी शो में बतौर कंटेस्टेंट हिस्सा लिया था। इसके बाद ‘रोडीज 2’ शो जीता और बतौर आरजे भी काम किया। आयुष्मान ने ‘विक्की डोनर’ फिल्म से फिल्मी करियर की शुरुआत की थी।
View this post on InstagramZIGGY STARDUST’s GOTH SISTER⚡️✨💫 Made by my dearest @anusoru looooove you! #Halloween🎃
मौनी रॉय
नागिन के रूप में अपनी पहचान बनाने वाली मौनी रॉय ने सुपरहिट सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ से अपने कॅरियर की थी। इसके बाद मौनी ने ‘कहो ना यार है’, ‘कस्तूरी’, ‘जरा नच के दिखा’, ‘पति पत्नी और वो’, ‘दो सहेलियां’, ‘देवों के देव..महादेव’ और ‘नागिन’ सीरियल शामिल है। मौनी रॉय ने हिंदी सिनेमाजगत में ‘गोल्ड’ फिल्म से एंट्री की थी।
View this post on Instagram
राजीव खंडेलवाल
एकता कपूर के सीरियल ‘कही तो होगा’ ने राजीव खंडेलवाल को शोहरत की बुलंदियों पर पहुंचा दिया था। इसके बाद लेफ्ट राइट लेफ्ट और टाइम बॉम्ब जैसी कई सीरियल्स में राजीव नजर आए। इसके बाद राजीव ने बॉलीवुड में कई फिल्में की लेकिन कोई भी फिल्म कमाल नहीं दिखा पाई। राजीव हाल ही में एक वेब सीरीज ‘कोल्ड लस्सी और चिकन मसाला’ में नजर आए थे।
पंकज कपूर
शाहिद कपूर के पिता पंकज कपूर ने भी टीवी के बाद बॉलीवुड में कदम रखा। ‘ऑफिस ऑफिस’ के मुसड्डीलाल किरदार ने पंकज को हिट कर दिया था। इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड में खास पहचान बनाई। इस इन फिल्मों में ‘गांधी’, ‘जाने भी दो यारों’, ‘खंडर’, ‘खामोश’, ‘मुसाफिर’, ‘मकबूल’ जैसी कई फिल्में हैं।
प्राची देसाई
‘कसम’ से सीरियल ने प्राची देसाई की टेलीविजन की दुनिया में खास पहचान बना दी थी। इसके बाद प्राची ने बॉलीवुड में एंट्री की। प्राची की पहली फिल्म ‘रॉक ऑन’ थी। इसके बाद ‘लाइफ पार्टनर’, ‘वंस अपॉन अ टाइम इन मुंबई’, ‘तेरी मेरी कहानी’, ‘बोल बच्चन’ जैसी कई फिल्मों में नजर आईं।
