अनुष्का शर्मा का नाम बॅालीवुड की उन हीरोइन्स में शामिल है जो अपने किरदार को पर्दे पर जीवन्त बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ती। इन दिनों वो फिल्म सुल्तान के लिए रेसलिंग की ट्रेनिंग कर रही हैं।रेसलिंग की ट्रेनिंग करते हुए उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी यह तस्वीर शेयर की है।
गौरतलब है कि इस फिल्म के लिए निर्माताओं ने सलमान खान का चयन तो बहुत पहले कर लिया था, लेकिन हीरोइन के लिए महीनों सोचा गया क्योंकि इस फिल्म के लिए ऐसी हीरोइन की तलाश थी जो पर्दे पर स्पोर्टी दिखे और अच्छी हरियाणवी भी बोल सके।
