जब उर्मिला मांतोंडकर ने अपने बायफ्रेंड और कश्मीरी बिज़नसमैन मोहसिन अख्तर मीर से शादी रचाई तो उनके फैन्स के बीच हलचल मच गई। इस शादी में फिल्म इंडस्ट्री से सिर्फ मनीष मल्होत्रा ही मौजूद थे क्योंकि सूत्रों के अनुसार उर्मिला और मोहसिन की मुलाकात साल 2014 में मनीष मल्होत्रा की भतीजी की शादी के दौरान हुई थी।

उर्मिला के फैन्स को ये भी बता दें मोहसिन अख्तर मीर बिज़नसमैन होने के साथ-साथ मॉडल भी हैं और वो साल 2007 के मिस्टर इंडिया कॉन्टेस्ट में फर्स्ट रनर अप घोषित हुए थे। उन्होंने मनीष मल्होत्रा, तरूण कुमार, विक्रम फडनीस और राना गिल जैसे डिज़ाइनर्स के लिए कई बार मॉडलिंग की है।
मोहसिन फरहान अख्तर की फिल्म ‘लक बाय चांस’ में फरहान के दोस्त और कॉम्पिटिटर की भूमिका में दिखे थे। मोहसिन ने मॉली गांगुली के साथ फिल्म ‘इट्स अ मैन्स वर्ल्ड’ में भी स्क्रीन शेयर किया है।
फिल्म ‘इट्स अ मैन्स वर्ल्ड’
