सेक्स के दौरान कंडोम का इस्तेमाल करना है कि नही ? इसका निर्णय कौन लेगा ? क्या महिलाओं की पसंद और नपसंद माएने नहीं रखती ? अक्सर यही सब सवाल महिलाओं को अनचाहे गर्भ से रोकने के लिए परेशान करते हैं। एक तरफ उनको पार्टनर को भी खुश रखना पड़ता है तो दूसरी तरफ अपनी सेहत का भी ख्याल करना पड़ता है। लेकिन ज्यादातर मामलों में ये दोनों चीजें बैलेंस नहीं हो पाती।

कुछ मर्द कंडोम नहीं पहनने के लिए महिलाओं पर इमोशनल अत्याचार भी करते हैं। और कुछ सिर्फ़ अत्याचार। पर ये समझना ज़रूरी है कि एक सफ़ल रिलेशनशिप या शादी के लिए ज़रूरी है कि आप और आपकी पार्टनर एक साथ इस विषय पर निर्णय लें।

कंडोम न पहनने के लिए मर्द देते हैं ये एक्सक्यूज –

 

  • कंडोम मजा खराब कर देता है-  कई पुरूष अपनी पार्टनर को कहते है कि कंडोम पहनने से उन्‍हे प्‍लास्टिक जैसा लगता है और इससे उनका सेक्स करने में मजा नहीं आता है।
  • मैं कंट्रोल कर लूंगा- ज्यादातर मर्दों का मानना होता है कि वे खुद पर कंट्रोल कर सकते हैं और वह पार्टनर को प्रेग्‍नेंट होने से बचा लेगें।
  • कंडोम फट जाता है – मर्दों की राय होती है कि कंडोम गर्भनिरोधक के लिए सही मानक नहीं है। वो लीक करते हैं या फिर फट जाते हैं इसलिए इसे पहनना बेकार ही है।
  • सेफ पीरियड का बहाना – अगर पार्टनर को पीरियड नहीं हो रहे हैं तो पुरूष उस समय को सेफ पीरियड बताकर कंडोम नहीं लगाते है और बोलते है कि कुछ नहीं होगा।
  • कंडोम से बेस्ट है दवाई – पुरूषों का मानना है कि कंडोम से उन्होंने चरम सुख नहीं मिल पाता है। इसलिए पार्टनर को दवाई खिलाना ही बेस्ट है। ऐसे अहमवादी मर्द महिलाओं को जबरन दवाई लेने पर भी मजबूर करते हैं।

 

महिलाओं की इन्हीं दुविधाओं को दिखाता एक वीडियो सामने आया है। 1 मिनट 11 सेकेंड की इस वीजियो को “आई कैन हेल्प” ने तैयार किया है। सोशल मीडिया पर इसे खूब शेयर और लाइक किया जा रहा है। अब तक इसे 956,093 लोगों ने देखा है। समय आ गया है कि अब पुरुष और महिला दोनों ये फैसला करें कि उन्हें कंडोम का उपयोग करना है कि नहीं। और जिन महिलाओं को मदद की ज़रुरत है, वो icanhelp.in पर लॉगिन कर के गर्भनिरोध के बारे में अधिक जानकारी पा सकती हैं।

देंखे वीडियो –

       icanhelp.in #FairSexFairSay

IT’S TIME THE FAIR SEX GOT A FAIR SAY.SMS ‘i-say’ or give a missed call to +91 9029222189 and show your support for #FairSexFairSay

Posted by i-canhelp on Tuesday, March 8, 2016