मोस्ट ब्यूटीफुल बॉलीवुड कपल सैफ अली खान और करीना कपूर खान
के लिए यह समय परिवार के साथ छुटिटयां बिताने और मौज मस्ती करने का है दोनों
परिवार के साथ मालदीव की खूबसूरत वादियों और समुद्रतटों का लुत्फ उठा रहे हैं करीना
कपूर सैफ अली खान और बेटे तैमूर की वपेकेशंस की कई तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हो
रही हैं तस्वीरों में आप देख सकते हैं सोहा अली खान कुणाल खेमू भी अपनी बेटी अनाया
के साथ एन्जॉय करती दिख रही हैं
मालदीव पहुंचने के बाद इनके कुछ फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो
रहे हैं। जिनमें सैफ अली खान और करीना कपूर मस्ती के मूड में दिख रहे हैं। इस दौरान
तैमूर अपनी नैनी की गोद में सोते हुए दिख रहे हैं। नैनी ने तैमूर का चेहरा हैट से ढका हुआ
है ताकि उन पर धूप न पड़े।
करीना कपूर की एक तस्वीर ने सोशल मीडिया में आग का काम
किया है। जी हां मालदीव में वीकेशन एंजॉय कर रही करीना पिंक कलर की बिकनी में
नजर आईं। जिसमें उनकी पिट बॉडी साफ नजर आ रही है। इसके साथ करीना ने ऊपर से
प्रिंटेड कीमोनो डाल रखा है। वहीं सैफ अली खान ने नेवी ब्लू शार्ट्स के साथ टी शर्म पहनी
हुई है। सैफ ने हैट पहन रखी है, जिसपर रेड रुमाल उन्हें फंकी लुक दे रहा है। करीना
हमेशा मंहगी एक्ससेरजी और ड्रेसेस के लिए जानी जाती है। उनकी हर एक आउटफिट्स
की कीमत लाखों में होती है
सोहा ने एक और तस्वीर पोस्ट की है, जिसमें सारे फैमिली मेंबर्स
स्विमिंग पूर में नजर आ रहे हैं। कुणाल की गोद में इनाया है और सैफ ने अपनी गोद में
 
तैमूर को ले रखा है। इसके अलावा और भी कई तस्वीरें है सोशल मीडिया में काफी वायरल
है।
अगर फिल्मों की बात करें तो सैफ़ की आने वाली
फिल्म हंटर है जिसके लिए उन्होंने नया लुक अपनाया है। इसको लेकर भी सैफ़ काफी
चर्चा में रहे। सैफ़ इससे पहले वेब सीरिज सेक्रेड गेम्स में अहम भूमिका निभाते नजर आए
थे। करीना कपूर खान का नाम करण जौहर की पीरियड फिल्म तख्त में शामिल है। इसके
साथ वे गुड न्यूज फिल्म में भी अक्षय कुमार के साथ होंगी। करीना की हालिया फिल्म वीरे
दी वेडिंग थी जिसमें उनके साथ सोनम कपूर, स्वरा भास्कर और शिखा तलसानिया भी थीं
सैफ अली खान जल्द ही काम फिर से व्यस्त होने वाले हैं. उनकी अगली
फिल्म 'बाजार' है जबकि 'सेक्रेड गेम्स' की शूटिंग भी उन्हें जल्द शुरू करनी है. 'सेक्रेड
गेम्स' का पहला सीजन सुपरहिट रहा है, और उनके सरताज सिंह के किरदार को खूब पसंद
भी किया गया है. इसी सिख किरदार के लिए उन्होंने दाड़ी बढ़ा रखी है और उन्होंने इस
लुक को रखा हुआ है.ऐसे में काम पर जाने से पहले दोनों एक साथ क्वालिटी टाइम गुजार
रहे हैं. 
अगर करीना और सैफ को मालदीव में घूमते हुए देखकर आपका
मन भी बेचैन हो उठा है तो आप भी मालदीव का टिप प्लान कर सकते हैं. यह टिप बहुत
ज्यादा महंगा भी नहीं पडेगा. बस आप टैवल कंपनियों के द्वारा समय समय पर निकलने
वाले उनके ऑफर पर नजर रखें. मालदीव घुमाने के लिए वीजा फ्री है साथ ही इस पैकेज के
लिए कई कंपनियां ईएमआई की सुविधा भी देती हैं जिससे आप एक बार अपना मालदीव
घूमने का सपना तो पूरा कर ही सकते हैं साथ ही धीरे धीरे ईएमआई भी उतार देंगे और
पता भी नहीं चलेगा कि इतने कम बजट में मालदीव का टिप भी हो गया.
शिखा जैन