43 साल की उम्र में भी बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा ने खुद को जिस तहर से मेंटेन करके रखा है वो तारीफ-ए-काबिल है। मलाइका अरोड़ा अपनी फिटनेस को लेकर काफी एक्टिव रहती हैं । मलाइका अरोड़ा अपनी फिटनेस के लएि स्ट्रिक्ट रुटीन को फॉलो करती हैं.

एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया भी था कि मैं ज्यादा कुछ तो नहीं करती हूं, लेकिन इतना पता है कि हेल्दी खाना आपके लुक को बेहतर बनाता है. मलाइका अरोड़ा अपने दिन की शुरुआत गुनगुने पानी में शहद को मिलाकर पीती हैं, इसके 30 मिनट बाद पानी में और नीबू को डालकर पानी पीकर बॉडी को डिटॉक्सीफाइड करती हैं. ब्रेकफास्ट में मलाइका फ्रूट्स और उपमा खाना पसंद करती हैं. स्नैकस में जूस और टोस्ट के साथ अंडे डाइट में लेना नहीं भूलती.

लंच टाइम में मलाइका चिकन/फिश के साथ राइस और रोटी में किसी भी एक चीज को खाने में शामिल करती हैं. वर्कआउट के बाद बनाना शेक मलाइका की डाइट में शमिल है. मलाइका को ज्यादातर घर का बना खाना पसंद है. फिटनेस को ध्यान में रखते हुए वो हाई कैलोरी फूड खाने से बचती हैं. डिनर में स्टीमड वेजी, सैलेड, सूप के साथ लेती हैं.
