सारा अली खान इन दिनों सुर्खियों में छाई हुई हैं। वजह हैं उनकी दमदार एक्टिंग, बबली नेचर और स्टनिंग लुक्स। आए दिन वह किसी ना किसी वजह से सोशल मीडिया पर हाइलाइट रहती हैं। हाल ही में सारा को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया जहां वह बेहद सिंपल लुक में नज़र आई और उनकी यह तस्वीरें काफी वायरल हो रही हैं।
 

 

 
इन तस्वीरों में सारा नो मेकअप लुक यानी बिना मेकअप के नज़र आई। उन्होंने लाइट पिंक कलर का सूट पहना हुआ था और बाल बांधें हुए थे। इतने सादे लुक में होने के बावजूद भी सारा बेहद खूबसूरत दिख रहीं थी।
 

 

इतना ही नहीं, एक तरफ जहां सारा ने सबको अपने लुक्स से रिझा लिया वहीं मीडिया के लिए उनका रिएक्शन भी तारीफ-ए-काबिल था। जितना सादा उनका लुक था उतना ही सादा उनका रिएक्शन था। उन्होंने मीडिया को देखते ही प्यार भरा नमस्ते किया।
 

 

 
यह तो हो गई सारा के लुक्स की बात पर यह लुक आप भी आसानी से अपना सकते हैं। वैसे भी गर्मियां आ चुकी हैं और ऐसे में आप लाइट से लाइट कपड़ा पहनना चाहेंगे। तो देर किस बात की पहनिए सिपंल सा सूट और अपनाइए नो मेकअप लुक, यह आपकी पर्सनैलिटी को निखारेगा। 
 
यह भी पढ़ें..