Sara Ali Khan News: ‘केदारनाथ’, ‘अतरंगी रे’ और ‘लव आज कल’ जैसी फिल्मों में बतौर एक्ट्रेस नजर आने वाली सारा अली खान ने अक्सर सोशल मीडिया पर अपना मजाकिया अंदाज से लोगों को खूब हंसाया है। सोशल मीडिया पर अक्सर एक्टिव रहने वाली सारा हर ट्रेंड को फॉलो करती हैं और उसपर रील्स भी शेयर करती है।
अभिनेत्री ने हाल ही में सोशल मीडिया पर बिकनी में अपनी एक शानदार तस्वीर शेयर की है जिसे देखकर लोग अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं।
Sara Ali Khan News: एक ट्विस्ट के साथ अपलोड की है फोटो

एडिट की गई तस्वीर में सारा पूरी बढ़ी हुई दाढ़ी में नजर आ रही हैं, जिससे उनके प्रशंसकों की हंसी छूट गई। इस तस्वीर को शेयर करते हैं सारा ने तस्वीर के पीछे खड़े निर्देशक होमी अदजानिया को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी है।
फोटो के साथ कैप्शन भी शेयर किया है। इस पोस्ट है साथ उन्होंने फोटो पर लिखा, “फोटोग्राफर को स्पॉट करें। हमेशा मेरे अंदर की स्त्री, को ब्यूटीफाई करने के लिए धन्यवाद @होमस्टर। फिर से जन्मदिन मुबारक हो।” सारा अली खान होमी अदजानिया की अपकमिंग प्रोजेक्ट ‘मर्डर मुबारक’ में मुख्य भूमिका निभा रही हैं।
यह भी देखे-बॉलीवुड की इन फिल्मों ने तोड़ा महिलाओं को लेकर स्टीरियोटाइप
फैन्स से हर समय कनेक्ट रहती हैं सारा अली खान
पिछले कुछ दिनों से सारा अली खान कई खूबसूरत इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए अपने फैन्स को खुश कर रही हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी दादी और अनुभवी अभिनेत्री शर्मिला टैगोर के साथ एक तस्वीर शेयर की है। सारा ने फोटो के साथ कैप्शन भी “मेरे सपनों की रानी मेरी सबसे खूबसूरत दादी हैं।” कैप्शन की लाइन 1969 की फिल्म आराधना से शर्मिला टैगोर के सबसे फेमस गाने में से एक मेरे सपनों की रानी कब आएगी तू से है। इस फिल्म में शर्मिला टैगोर के साथ अभिनेता राजेश खन्ना नजर आए थे।
पिछले हफ्ते, सारा अली खान ने दोहा के अपने 24 आवर का एक शॉट वीडियो शेयर किया था, जिसमें उन्हें शूट के लिए रेडी होते, डेट पर जाते देखा जा सकता है। इस शूट पर उनके साथ एक्ट्रेस अनन्या पांडे भी दिखाई दी थी। वीडियो को अंत करते हुए उन्होंने बताया कि वो दिल्ली के इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हैं जिसमें उनका मेसी हेयर लुक दिखाई दे रहा था। इस लुक के लिए उन्होंने अपने स्टाइलिस्ट का धन्यवाद भी किया।
स्पॉट लाइट में रहती है सारा अली खान
सारा अली खान अक्सर चर्चा में बनी रहती हैं। उन्हें पपराजियों के लिए पोज देते कई बार देखा गया है। सारा अपने अतरंगी बैग्स और अतरंगी अंदाज के लिए पसंद की जाती हैं।
इन फिल्मों में नजर आएंगी सारा अली खान

अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की बात करें तो वह सस्पेंस-ड्रामा ऐ वतन मेरे वतन के साथ अपना ओटीटी डेब्यू करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। ये एक थ्रिलर फिल्म है जिसमें वो स्वतंत्रता सेनानी और गांधीवादी उषा मेहता के जीवन पर आधारित है। इसके अलावा वो फिल्म नखरेवाली में अभिनेता सनी कौशल के साथ दिखाई देंगी, लुका छुपी में विक्की कौशल और गैसलाइट में अभिनेता विक्रांत मैसी के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी। सारा अली खान को आखिरी बार आनंद एल राय की ओटीटी रिलीज ‘अतरंगी रे’ में अक्षय कुमार और धनुष के साथ देखा गया था।
