The Hindi Womens magazines on Fashion, Beauty, Entertainment, Travel, Health, Parenting , cookery religion , astrology – daily dose for the smart housewife.
काफी दिनों से मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर की डेटिंग की खबरें सामने आ री हैं। हालांकि इस कपल ने कभी भी अपने रिश्ते की बात नहीं कबूली है। लेकिन हाल ही में अर्जुन कपूर ने अपनी शादी की बात करते हुए कहा था कि उन्हें अभी इसकी जल्दी नहीं है और सही वक्त आने पर ये भी हो जाएगा।
पर जिस तरह से यह लोग हमेशा साथ नजर आते हैं उस के मुताबिक तो इनकी डेटिंग की खबरों को सही ठहरना लाजमी है। बता दें कि ये कपल कई बार एक साथ मूवी डेट से लेकर कई इवेंट पर स्पॉट हुए हैं। हाल ही में एक बार फिर ये दोनों साथ में नजर आए। ये मौका था अर्जुन कपूर की फिल्म ‘इंडियाज मोस्ट वांटेड की स्क्रीनिंग का।
अर्जुन कपूर की हाल ही में आई फिल्म ‘इंडियाज मोस्ट वांटेड की स्पेशल स्क्रीनिंग पर अर्जुन के साथ मलाइका अरोड़ा भी साथ नजर आईं। यहां ये दोनों एक साथ फोटो क्लिक कराते भी नजर आएं। जहां अर्जुन कपूर ब्लू डेनिम, ब्लैक टीशर्ट और कैप में दिखें वहीं, मलाइका अरोड़ा का व्हाइट टॉप और हाई वेस्ट ब्लू बूटकट डेनिम में दिखीं।
फिल्म ‘इंडियाज मोस्ट वांटेड’ की बात करें, तो इसकी कहानी सच्ची घटना पर आधारित बताई जा रही है। फिल्म में 2007 से 2013 तक की कहानी दिखाई गई है। इस दौरान आतंकियों ने देश के कई बड़े शहरों में 52 धमाके किए थे। इस फिल्म के केंद्र में एक ऐसे खूंखार आतंकी को दिखाया गया है जिसे भारत का ‘ओसामा बिन लादेन’ कहा जाता था। फिल्म का निर्देशन ‘नो वन किल्ड जेसिका’ और ‘रेड’ जैसी दमदार फिल्म बनाने वाले फिल्ममेकर राजकुमार गुप्ता ने किया है।