मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर 2 महीने पहले हुए थे अलग?: Arjun and Malaika Breakup
Arjun and Malaika Breakup Reason

Arjun and Malaika Breakup: बॉलीवुड जोड़ी अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा ने अलग होने की बात को नकार दिया है और जब टीवी शो में उनसे शादी के बारे में पूछा गया तो मलाइका ने कहा कि अगर कोई उन्हें प्रपोज करता है तो वह शादी करने को पूरी तरह तैयार हैं। लेकिन कपल जब चर्चा में आया तब दोनों के ब्रेकअप की अफ़वाह फैलने लगी पर सच यह है कि अब भी दोनों साथ में है।

Also read: मलाइका अरोड़ा तैयार हैं दूसरी शादी के लिए, झलक के सेट पर किया ऐलान: Malaika Arora Wedding

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर का रिलेशन आफिशियली 2 महीने पहले खत्म हो गया था, लेकिन अब उन्होंने अपने सभी बातों पर सुलह कर ली। लेकिन सवाल यह है कि “क्या अर्जुन शादी के लिए तैयार नहीं हैं मलाइका शादी करना चाहती हैं ? या फिर मलाइका खुद शादी टाल रही हैं? तो यहां बता दें कि “किसी को नहीं पता कि वे अलग-अलग रास्ते क्यों गए थे, लेकिन यह जरूर है कि परेशानी हर रिश्ते में आती है पर उनको सुलझा लेना ही असली रिश्ता निभाना होता है, अलग होना इसका समाधान नहीं होता है ” यही मलाइका और अर्जुन ने किया है।

मलाइका और अर्जुन 2019 से एक -दूसरे को डेट कर रहे हैं, समय-समय पर एक-दूसरे की फोटोज को फैंस के लिए शेयर करते रहते हैं। कॉफ़ी विद करण सीजन 8 में अर्जुन ने बताया था कि उन्होंने अपने रिश्ते को बहुत सावधानी से निभाया है। उन्होंने डिटेल में जाने से इनकार करते हुए कहा कि इस बारे में अकेले में बात करना उनके रिलेशन के साथ अन्याय करने जैसा होगा। उनकी बातों से ऐसा लगता है कि वो अपने रिश्ते को निजी रखना चाहते है।

मलाइका अरोड़ा ने फिल्म “एन एक्शन हीरो” के सोंग “आप जैसा कोई “और रियलिटी टीवी शो, “मूविंग इन विद मलाइका में एक्टिंग किया , जिसने ऑडियन्स को मलाइका की लाइफ से रूबरू होने का मौका मिला। वही अर्जुन कपूर हाल ही में 2023 की फिल्म “द लेडी” किलर में भूमि पेडनेकर के साथ दिखाई दिए थे। फिलहाल अभी अर्जुन सिंघम अगेन की  शूटिंग कर रहे हैं , जिसमें अजय देवगन लीड रोल में है।