कई बार बॉलीवुड एक्टर सलमाल खान से यह सवाल किया गया कि वह शादी बकब कर रहे हैं? और इस बात का स्पष्ट जवाब सलमान खान ने कभी नहीं दिया। हालांकि सलमान की शादी और अफयेर की खबरें से कई बार सुर्खियों का बाजार गर्म रहा है लेकिन इस बार जिस खबर ने हेडलाइंस में जगह बनाई है वो है सलमान खान के सेरोगेसी के जरिए बाप बनने की। जी हां. सही सुना आपने दबंग खान यानी सलमान खान ने सेरोगेसी के जरिए बाप बनने की इच्छा जताई है।

‘टाइम्स ऑफ इंडिया’ की रिपोर्ट की मानें तो सूत्रों के अनुसार ये खबर आ रही है कि सलमान सरोगेसी के जरिए पिता बनने की सोच रहे हैं. अब अगर सलमान ऐसा वाकई में सोच रहे हैं तो ये उनके फैन्स के लिए किसी खुशखबरी से कम नहीं है. क्योंकि हर किसी को भाईजान की शादी और बच्चों का इंतजार है.

बता दें कि लेकिन सलमान ने 2017 में इस बात का हिंट दे दिया था कि वो सरोगेसी की मदद से पिता बन सकते हैं. सलमान ने टाइम्स को ही दिए एक बयान में बताया था- “मैं बच्चे चाहता हूं लेकिन बच्चे के साथ मां भी आएगी. और जब मां आएगी, तो बहुत सारी दिक्कतें आएंगी क्योंकि मैं हस्बैंड मटीरियल हूं नहीं. मैं थोड़ा बाप टाइप का हूं. मैं बदल नहीं पाऊंगा. कभी कभी मुझे लगता है कि सरोगेट टाइप का कुछ हो जाए. लेकिन फिर मुझे लगता है जैसे हम अपनी मां के इतने करीब हैं, वैसे वो भी तो बड़ा होकर पूछेगा कि उसकी मां कौन है. इसके बाद जब उसे इस सब (सरोगेसी) के बारे में पता चलेगा, तो वो सोचेगा कि उसके बाप ने अपने स्वार्थ में उसे बिन मां के रखा. और इतने सब के बावजूद मेरे पैरेंट्स को मेरा बच्चा चाहिए. इसलिए ये सब बहुत कॉम्प्लीकेटेड है.”

2017 में जब सलमान से उनकी शादी और बच्चे में देरी होने की बात कही गई, तो उन्होंने जवाब दिया-
“मुझे नहीं लगता कि समय खत्म हो गया है. ये मुझे तब लगेगा जब मैं 70 को हो जाऊंगा और मेरा बच्चा 20 साल के आसपास होगा. मैं जब भी पिता बनूं, हाल में या एक-दो साल बाद, ऐसा सिर्फ इसलिए होगा क्योंकि मैं मम्मी-पापा को अपने बच्चे की शक्ल दिखाना चाहता हूं.”
