राज कुंद्रा को क्राइम ब्रांच मुंबई ने गिरफ्तार कर लिया है। राज पर अश्लील फिल्म बनाने और उसे एप के जरिए अपलोड करने का आरोप लगा हुआ है। वहीं इस मामले के साथ ही बॉलीवुड के कई चिट्ठे खुलने लगे है। आपको बता दें कि, बॉलीवुड का यह इकलौता मामला नहीं है जिसने सबको हैरान किया है बल्कि इसके पहले भी कई ऐसे कांड हुए है जिसकी वजह से लोग आश्चर्यचकित हुए है। वहीं इस पोस्ट के जरिए हम आपको कुछ ऐसेही कांड बताने जा रहे है जिसने न सिर्फ बॉलीवुड को चौकाया बल्कि पूरी दुनिया को हैरान किया।

 

अश्लील फिल्मों का मामला

View this post on Instagram

A post shared by Raj Kundra (@rajkundra9)

वहीं इस लिस्ट में सबसे पहला और सबसे ताजा मामला अश्लील फिल्मों का ही है। मशहूर अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के बिजनेसमैन पति राज कुंद्रा फिलहाल न्यायिक हिरासत में है। वहीं यह मामला फरवरी 2021 से शुरू हुआ था जिसके बाद अब इसके पन्ने राज कुंद्रा के जरिए खोले जा रहे है। राज के इस मामले ने बॉलीवुड को एक बड़ा सदमा दिया है किसी ने यह सोचा भी नहीं था कि राज इतने सारे कांड करने के बाद अब इस मामले में भी आरोपी निकलेंगे। बता दें कि, राज ने इससे पहले भी कई कांड किये है। जिसमे से आईपीएल में सट्टेबाजी जैसे कई बड़े मामले शामिल है।

 

मिस्ड कॉल मामला

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता विवेक ओबरॉय का मिस्ड कॉल कांड भी बॉलीवुड के बड़े मामलों में शामिल है। आपको बता दें कि, एक वक्त था जब विवेक 1994 की मिस वर्ल्ड और बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री ऐश्वर्या राय को डेट कर रहे थे। दोनों का प्यार उस समय परवान पर चढ़ा हुआ था। वहीं इस दौरान विवेक ओबरॉय को बॉलीवुड के भाईजान यानी सलमान खान ने एक रात में ही 41 कॉल किए थे। वहीं इस कॉल के बाद से ही विवेक काँप गए थे। विवेक ने बताया  ‘सलमान ने मुझे करीब 41 बार फोन किया और धमकी दी। ये देखिए वो मिस्ड कॉल्स…सलमान ने मुझे सरेआम पीटने और जान से मारने की धमकी दी।’

 

करिश्मा-अभिषेक इंगेजमेंट

एक वक्त था जब बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री करिश्मा कपूर और मशहूर अभिनेता अभिषेक बच्चन के दूसरे का प्यार थे। दोनों करीब 5 साल एक दूसरे के साथ रहे और 2002 में दोनों की सगाई हो गई। सबकुछ अच्छा चल रहा था कि तभी ये खबर आई कि दोनों की सगाई टूट गई उस समय यह पूरे बॉलीवुड के लिए शॉकिंग था। इसके बाद सबसे ज्यादा आश्चर्य तब हुआ जब 2003 में करिश्मा की शादी एक अमीर तलाकशुदा बिजनेसमैन संजय कपूर से कर दी गई। आपको बता दें कि, करिश्मा और अभिषेक की इंगेजमेंट का ऐलान जाया बच्चन ने अमिताभ बच्चन के 60 वें जन्मदिन के मौके पर किया था।

 

शाहरुख-सलमान का झगड़ा

आपको बता दें कि, एक समय था जब बॉलीवुड के दो खान एक दूसरे से बात नहीं करते थे। वहीं इस बात की असली वजह सलमान ने बताई थी। सलमान ने कहा था कि, शाहरुख ने मुझसे कहा कि मैं घर जाता हूं तो मुझे बहुत खुशी होती है. बीवी होती है तो मुझे बहुत खुशी होती है। सलमान ने कहा कि मैं जब घर जाता हूं, मेरी बीवी नहीं है, इसलिए मुझे उससे और ज्यादा खुशी होती है। मैंने कहा मैं घर जाता हूं तो मेरी लाडली मेरी गोद में बैठती है, मुझे खुशी होती है। उसने बोला, मैं घर जाता हूं, मेरी गोद में बहुत सारी लाडलियां बैठती हैं, मुझे और भी ज्यादा खुशी होती है, तो इसी बात पर हमारा झगड़ा सा हो गया।

 

सुशांत सुसाइड केस

वहीं अब बात करते है उस केस की जिसे अभी 1 साल हुआ है लेकिन उस केस के पीछे की वजह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाई है। गौरतलब है कि, बीते साल बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के बेंद्रा वाले घर में उनकी बॉडी मिली थी। हालांकि देखने से लग रहा था कि यह सुसाइड है लेकिन सबका मानना था कि यह सुसाइड नहीं मर्डर है। वहीं इस मामले में कई मोड़ आये और इसकी जांच सीबीआई के हाथों दे दी गई। वहीं इस मामले से सबको सदमे में डाल दिया था और सोशल मीडिया पर आज भी सुशांत सिंह की सुसाइड को लेकर बातें होती रहती है।

 

 

 

 

यह भी पढ़े। 
Celebrity gossip - कुंद्रा और कांड का है पुराना नाता, जानें गहरे "राज"
बॉलीवुड से जुड़े हमारे लेख आपको कैसे लगे? अगर आपको किसी सेलिब्रिटी के बारे में जानना हैं या हमारे कोई लेख आपको पसंद आया हो तो आप अपनी प्रतिक्रियाएं जरूर भेेजें।  हमें ई-मेल कर सकते हैं- editor@grehlakshmi.com